चंदनक्यारी पावर सबस्टेशन में बड़ी सेंध, लाखों के उपकरण लेकर फरार हुए बदमाश

चंदनक्यारी पावर सबस्टेशन में बड़ी सेंध, लाखों के उपकरण लेकर फरार हुए बदमाश

बोकारो जिले के चंदनक्यारी थाना क्षेत्र स्थित पावर सबस्टेशन में सोमवार देर रात अपराधियों ने सुनियोजित वारदात को अंजाम दिया। नकाब पहनकर पहुंचे 10 से 12 बदमाशों ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को काबू में कर सबस्टेशन से लाखों रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात बदमाश सबस्टेशन परिसर में घुसे और वहां मौजूद कर्मियों को धमकाकर उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। कर्मचारियों को असहाय छोड़ने के बाद आरोपी परिसर में रखे महंगे विद्युत उपकरण अपने साथ लेकर फरार हो गए।

घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब एक कर्मचारी पूजा के लिए फूल तोड़ने सबस्टेशन पहुंचा। मुख्य गेट खुला देखकर उसे संदेह हुआ। आवाज लगाने पर भीतर से जवाब मिला, जिसके बाद उसने कमरे तक पहुंचकर देखा कि कर्मचारी अंदर बंद हैं और उनके हाथ-पैर बंधे हुए हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सहायक विद्युत अभियंता नरेंद्र मिंज ने बताया कि इस वारदात में विभाग को लगभग 32 लाख रुपये के उपकरणों का नुकसान हुआ है। चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है और विस्तृत सूची तैयार की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चंदनक्यारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बोकारो के पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है। उन्होंने कहा कि घटना में हथियार के इस्तेमाल की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस सबस्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
Oct 16, 2026, 6:16:00 PM
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
Oct 16, 2026, 6:05:00 PM
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
Oct 16, 2026, 6:03:00 PM
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 5:44:00 PM
आरजेडी का संगठन विस्तार: अशोक मांजी बने प्रदेश महासचिव, जयप्रकाश यादव जिला प्रभारी
आरजेडी का संगठन विस्तार: अशोक मांजी बने प्रदेश महासचिव, जयप्रकाश यादव जिला प्रभारी
Oct 16, 2026, 5:26:00 PM
 नरहरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
नरहरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
Oct 16, 2026, 5:13:00 PM