बोकारो में भीषण सड़क हादसा, एक झटके में बुझ गई 4 जिंदगियां

बोकारो में भीषण सड़क हादसा, एक झटके में बुझ गई 4 जिंदगियां

बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की जान चली गई। हादसा पुरुलिया-धनबाद नेशनल हाईवे पर बिरानी मोड़ के पास हुआ, जहां बाइक सवार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना रात करीब 10 बजे हुई। सूचना मिलते ही पिंडराजोरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और चारों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव के रहने वाले युवकों के रूप में की जा रही है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मृतकों के नाम और उम्र की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सरकारी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया था।

घटना के बाद चारों शवों को बोकारो जनरल अस्पताल की मर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM