बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हड़कंप, ग्रामीणों ने महिला प्रचारक को पीटा

बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हड़कंप, ग्रामीणों ने महिला प्रचारक को पीटा

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत विंशुनपुर गांव में शुक्रवार को बच्चा चोरी की फैलती अफवाह ने तनाव की स्थिति पैदा कर दी। अफवाह के बीच ग्रामीणों ने एक महिला को संदिग्ध मानते हुए रोक लिया और पूछताछ करने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही बालीडीह थाना प्रभारी नवीन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने महिला को सुरक्षित तरीके से भीड़ के बीच से बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान महिला की पहचान राजगंज निवासी मनीषा देवी के रूप में हुई। मनीषा देवी ने पुलिस को बताया कि वह “डी एक्शन” नामक नेटवर्किंग कंपनी से जुड़ी हैं और कंपनी के चाय उत्पाद का प्रचार-प्रसार व बिक्री का काम करती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो दिनों से वह बोकारो के सेक्टर-11 में अपनी बहन के किराए के मकान में रह रही थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि एक दिन पहले उन्होंने जैनामोड़ इलाके में स्टॉल लगाकर लोगों को उत्पाद के बारे में जानकारी दी थी और चाय की बिक्री भी की थी।

महिला के पास कंपनी से संबंधित दस्तावेज, उत्पादों की जानकारी और फोटोग्राफ मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने सत्यापित किया। जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बच्चा चोरी की बात पूरी तरह निराधार और अफवाह थी। इसके बाद महिला को सुरक्षित छोड़ दिया गया और गांव में स्थिति सामान्य हो गई।

इस मामले पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 112 पर कॉल करें या नजदीकी थाना को सूचना दें।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM