बाइक में टक्कर मार फरार हुए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के बोकारो शहर से खबर है। यहां सोमवार की सुबह एक बडा सडक हादसा हो गया। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

बाइक में टक्कर मार फरार हुए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के बोकारो शहर से खबर है। यहां सोमवार की सुबह एक बडा सडक हादसा हो गया। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद कार सवार कार को लेकर फरार होने में सफल रहा। अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित वैभव होटल के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवकों के मुताबिक, तीनों दामोदर नदी से अपने घर सेक्टर-12 लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से कार का एक हिस्सा भी बरामद किया है, जिस पर गाड़ी का नंबर अंकित बताया जा रहा है। इसी के आधार पर पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM