80वें स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में दिखा देशभक्ति का रंग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो में दिखा देशभक्ति का रंग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण

देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। समारोह के दौरान उन्होंने राज्य में जारी विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि झारखंड विकास के नए आयामों की ओर बढ़ रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान कायम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं का असर झारखंड के साथ-साथ बोकारो की तस्वीर में भी बदलाव के रूप में दिखाई दे रहा है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विकास के साथ झारखंड की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण को भी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज की संस्कृति और विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से झारखंड में वर्ष 2022 से आदिवासी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अंत में मंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और विकास की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM