खुद की इलाज खोज रहा बोकारो का सदर अस्पताल, मरीज बदहाल, हालात गंभीर

बोकारो के सदर अस्पताल की कहानी भी अलग है। यहां मरीजों की देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।

खुद की इलाज खोज रहा बोकारो का सदर अस्पताल, मरीज बदहाल, हालात गंभीर

बोकारो के सदर अस्पताल की कहानी भी अलग है। यहां मरीजों की देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है। कहीं मरीज बिना चादर के हैं, कहीं बेड की हालत खराब है, तो कहीं साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बरसात के इस मौसम में अस्पताल के महिला वार्ड और प्रसूति वार्ड की स्थिति भी चिंता बढ़ाने वाली है। कई जगहों पर छत से पानी टपकता दिखाई दे रहा है, तो दीवारों पर सीलन साफ नजर आ रही है। वहीं कुछ बेड फटे और जर्जर हालत में दिखाई दे रहे हैं। मरीजों और उनके अटेंडेंट का आरोप है कि उन्हें जरूरी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। एक मरीज के अटेंडेंट ने बताया कि रात में मरीज को बुखार और ठंड लगने पर कंबल मांगा गया, लेकिन कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया। उनका यह भी आरोप है कि साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है और ब्लड चढ़ने के बाद इस्तेमाल हुई बोतल तक हटाने के लिए परिजनों को कहा जाता है।

वहीं अस्पताल की नर्सिंग व्यवस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण चादर की उपलब्धता प्रभावित हुई है। लेकिन सवाल यह है कि क्या बारिश के कारण मरीजों को चादर, कंबल और दूसरी जरूरी सुविधाओं से वंचित रखा जा सकता है? सरकारी अस्पताल में इलाज के साथ मरीजों को साफ-सफाई, बेड, चादर, तकिया और मौसम के अनुसार जरूरी सुविधाएं मिलना भी जरूरी है।

इन तस्वीरों और मरीजों की शिकायतों के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और सिविल सर्जन क्या कदम उठाते हैं, इस पर नजरें टिकी हैं।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM