बोकारो : लोहा व्यवसायी प्रदीप तलबलिया के आवास पर जीएसटी की छापेमारी, दस्तावेजों की चल रही गहन जांच

बोकारो : लोहा व्यवसायी प्रदीप तलबलिया के आवास पर जीएसटी की छापेमारी, दस्तावेजों की चल रही गहन जांच

चास के मानसरोवर ब्लॉक डी स्थित लोहा व्यवसायी प्रदीप तलबलिया के आवास पर मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई टैक्स चोरी की आशंका के आधार पर की गई है।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीम द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और पूरा अभियान बेहद सावधानीपूर्वक संचालित किया जा रहा है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

छापेमारी में जीएसटी विभाग के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारी सात वाहनों के साथ पहुंचे। उनके साथ चास थाना पुलिस भी मौजूद रही। टीम ने आवासीय परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन तलाशी ली, जिससे इलाके में हलचल और हड़कंप की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से चल रही इस कार्रवाई को लेकर पूरे मोहल्ले में चर्चा है। आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले रास्ते पर नजर रखी जा रही है।

दस्तावेजों की बारीकी से जांच

जीएसटी अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान व्यवसायी के घर से कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं। प्रदीप तलबलिया से फिलहाल पूछताछ जारी है। उनके व्यवसायिक लेन-देन और फर्म से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या व्यवसाय में किसी प्रकार की अनियमितता या कर चोरी हुई है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM