भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बोकारो में भव्य स्वागत, मौसी के घर भी पहुंचे, परिवार से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बोकारो पहुंचे। जहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बोकारो में भव्य स्वागत, मौसी के घर भी पहुंचे, परिवार से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बोकारो पहुंचे। जहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के आवास भी पहुंचे, जहां परिवार के लोगों से मुलाकात की। 

बोकारो पहुंचने पर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान नितिन नवीन सभी कार्यकर्ताओं से गाड़ी से उतरकर बारी-बारी मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। सभी ने दावा किया कि आने वाले समय में झारखंड के साथ बोकारो में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के आवास पहुंचे। उनकी बड़ी मौसी शोभा रानी लाल का हाल ही में निधन हो गया था। बोकारो पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।  

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को उनलोगों पर हमला बोला जो देश के युवाओं को नकारात्मक राजनीति की ओर ले जाना चाहते हैं।  उन्होनें कहा कि जो लोग इस देश के युवाओं को नेगटिव पॉलिटिक्स की ओर ले जाना चाहते हैं, मैं उनको चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा पॉजिटिव पॉलिटिक्स करेगा। शनिवार को रांची में एक बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छह जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है। रांची में उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांसद-विधायकों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठक की, इसमें चुनावी और सांगठनिक समीक्षा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 जून को बोकारो पहुंचे। रांची से बोकारो आने के क्रम में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM