बोकारो में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा नेता कुमार अमित ने बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहु को सौंपा ज्ञापन

बोकारो में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा नेता कुमार अमित ने बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहु को सौंपा ज्ञापन

बोकारो जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने रांची में राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की और दोनों नेताओं को ज्ञापन सौंपा।

कुमार अमित ने बताया कि बोकारो में महिलाओं समेत आम नागरिकों के बीच भय का माहौल बन गया है। जिले में महिलाओं के लगातार लापता होने की घटनाएं सामने आ रही हैं और कुछ मामलों में कुछ दिनों बाद उनकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हो रही है।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण महिलाएं और बच्चे घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जबकि परिजन भी किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित बने रहते हैं।

भाजपा नेता ने यह भी बताया कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों और अपराधियों के शक के चलते कई बार भीड़ द्वारा बाहरी या अपरिचित लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे सामाजिक माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि हालात से परेशान होकर महिलाएं सड़क पर उतरने को मजबूर हो रही हैं।

कुमार अमित ने बोकारो में हाल के दिनों में हुई विभिन्न घटनाओं की जानकारी विस्तार से दोनों वरिष्ठ नेताओं को दी।

वहीं, बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने इन मामलों को गंभीर बताते हुए आश्वासन दिया कि बोकारो सहित राज्य के अन्य जिलों में भी इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM