दीवाली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल...

दीपावली का त्योहार खुशियों, रोशनी और मिठाइयों से जुड़ा है। इस बार भी दीपावली पर लोगों ने घरों को सजाया और आतिशबाजी की। वहीं, त्योहार खत्म होने के बाद कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है।

दीवाली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल...

नई दिल्ली : दीपावली का त्योहार खुशियों, रोशनी और मिठाइयों से जुड़ा है। इस बार भी दीपावली पर लोगों ने घरों को सजाया और आतिशबाजी की। वहीं, त्योहार खत्म होने के बाद कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। पटाखों से निकलने वाला धुआं, धूल और हानिकारक गैसें वातावरण में घुल गए हैं। इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में जरूरी है कि दीपावली के बाद अपनी सेहत का खास ख्याल रखा जाए।

हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे बारीक कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं 

दीपावली के बाद हवा में मौजूद प्रदूषण के कारण खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, हवा में मौजूद पीएम2.5 और पीएम10 जैसे बारीक कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। इससे अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने पर बाहर निकलने से बचें। जरूरी काम से बाहर जाना हो तो अच्छी फिटिंग वाला एन95 मास्क पहनें। सांस से जुड़ी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं और इनहेलर का इस्तेमाल करें।

पटाखों का धुआं और धूल आंखों और त्वचा को भी प्रभावित करते हैं

पटाखों का धुआं और धूल आंखों और त्वचा को भी प्रभावित करते हैं। दीपावली के बाद कई लोगों को आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और पानी आने की समस्या हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों की त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते भी दिखाई दे सकते हैं। इससे बचने के लिए बाहर से आने के बाद चेहरे और हाथों को साफ पानी से धोएं। आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें। कुछ लोगों को सिरदर्द, थकान और चक्कर आने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय अपनी सेहत पर ध्यान दें। पर्याप्त पानी पिएं और घर के अंदर साफ हवा बनाए रखने की कोशिश करें।

हवा में मौजूद बेहद छोटे प्रदूषक कण फेफड़ों के साथ-साथ दिल और रक्त वाहिकाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं

हवा में मौजूद बेहद छोटे प्रदूषक कण फेफड़ों के साथ-साथ दिल और रक्त वाहिकाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं। पहले से हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को इस दौरान ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। प्रदूषण ज्यादा होने पर सुबह-शाम बाहर टहलने या खुले में एक्सरसाइज करने से बचें। इसके बजाय घर के अंदर हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। प्रदूषण से बचने के लिए सिर्फ बाहर निकलना कम करना काफी नहीं है। घर की खिड़कियां और दरवाजे उस समय बंद रखें, जब बाहर प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो। घर में धूप, अगरबत्ती और धुएं वाली चीजों का ज्यादा इस्तेमाल न करें। घर की नियमित सफाई करें और धूल जमा न होने दें।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM