नीतीश कुमार को सहयोग देने को तैयार हूं अगर…’, असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार CM के सामने रखा प्रस्ताव

बिहार के अमौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक प्रस्ताव दिया.

Nitish Kumar

बिहार के अमौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार सरकार को सहयोग करने के लिए तैयार हैं, बशर्तें वे सीमांचल के साथ न्याय करें.

ओवैसी ने कहा कि पार्टी सभी पांचों विधायकों के लिए अगले 6 महीने में पार्टी के कार्यालय खोलेंगे और वे उस कार्यालय में बैठकर हफ्ते में 2 बार लोगों से बातचीत करेंगे. मैं भी हर 6 महीने में वहां जाने की कोशिश करूंगा. बिहार की नई सरकार को बधाई देता हूं और उनका सहयोग करने को तैयार हूं.

अमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि विकास केवल राजधानी पटना और पर्यटन स्थल राजगीर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन सीमांचल क्षेत्र को न्याय मिलना चाहिए। कब तक सब कुछ पटना और राजगीर के इर्द-गिर्द ही केंद्रित रहेगा? सीमांचल नदी कटाव, बड़े पैमाने पर पलायन और भयंकर भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। सरकार को इन मुद्दों का समाधान करना होगा।'

बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम आबादी का बड़ा हिस्सा है। यह राज्य के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक है। हर साल कोसी नदी के उफान से यहां बाढ़ आती है। सीमांचल की लगभग 80% आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है। सीमांचल क्षेत्र की 24 विधानसभा सीटों में से ज्यादातर एनडीए के खाते में गईं, जहां गठबंधन ने 14 सीटें जीतीं। बिहार में NDA की भारी जीत के बावजूद ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम ने इस क्षेत्र में अपनी जमीन बनाए रखी। AIMIM ने 2020 के समान ही इस बार भी 5 सीटें जीतीं। हालांकि 2020 में पार्टी के चार विधायकों ने चुनाव के बाद आरजेडी में चले गए थे।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वे अपनी पार्टी के विधायकों पर कड़ी नजर रखेंगे और जवाबदेही वाला प्लान लागू करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारे पांचों विधायक हफ्ते में दो दिन अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में बैठेंगे। मुझे अपनी लाइव व्हाट्सएप लोकेशन के साथ फोटो भेजेंगे। इससे पता चलेगा कि वे वास्तव में वहीं हैं।' ओवैसी ने कहा कि हम यह काम छह महीने के अंदर शुरू करने की कोशिश करेंगे। मैं खुद भी हर 6 महीने में एक बार आने की कोशिश करूंगा। आम लोगों से मुलाकात की जाएगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा, 'पटना यह जान चुका है कि सीमांचल की जनता पतंक छाप के साथ है और रहेगी। पटना को पैगाम सीमांचल से ही जाएगा।'

Trending News

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार और अनुज सिंह के समर्थकों में गाली गलौज, जन सुराज प्रत्याशी को भागना पड़ा
बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार और अनुज सिंह के समर्थकों में गाली गलौज, जन सुराज प्रत्याशी को भागना पड़ा
Oct 23, 2026, 7:40:00 PM
विद्यालय से अज्ञात चोरों ने उड़ाया साउंड सिस्टम, शिकायत दर्ज
विद्यालय से अज्ञात चोरों ने उड़ाया साउंड सिस्टम, शिकायत दर्ज
Oct 23, 2026, 7:26:00 PM
प्लस टू उच्च विद्यालय में पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष का शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष ने रखी आधारशिला
प्लस टू उच्च विद्यालय में पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष का शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष ने रखी आधारशिला
Oct 23, 2026, 7:07:00 PM
सिवान के अलमापुर में ब्लास्ट, बम बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत
सिवान के अलमापुर में ब्लास्ट, बम बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत
Oct 23, 2026, 6:51:00 PM
भोरे में नाबालिग से छेड़खानी का मामला, वीडियो बनाने पर परिजनों को धमकी देने का आरोप, नामजद आरोपी गिरफ्तार
भोरे में नाबालिग से छेड़खानी का मामला, वीडियो बनाने पर परिजनों को धमकी देने का आरोप, नामजद आरोपी गिरफ्तार
Oct 23, 2026, 6:43:00 PM
रोहतास की वादियों में MTV Roadies की शूटिंग, देशभर में चमक सकती है सिकरिया डैम की पहचान
रोहतास की वादियों में MTV Roadies की शूटिंग, देशभर में चमक सकती है सिकरिया डैम की पहचान
Oct 23, 2026, 6:30:00 PM
Bihar MLC Election: कटेया में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 97.14% मतदान
Bihar MLC Election: कटेया में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 97.14% मतदान
Oct 23, 2026, 6:06:00 PM
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों की हुई गहन समीक्षा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत पर चर्चा
Oct 23, 2026, 5:51:00 PM
 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, गोपालगंज में 92.91 प्रतिशत वोटिंग
Oct 23, 2026, 5:35:00 PM
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
भोरे में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 90.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
Oct 23, 2026, 5:21:00 PM