गायघाट में बुजुर्ग की हत्या के बाद भड़के चिराग पासवान, बोले- जंगलराज वापस लाने की मानसिकता

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 70 साल के बुजुर्ग शंकर पासवान की पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है।

Chirag Paswan

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 70 साल के बुजुर्ग शंकर पासवान की पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। केंद्रीय मंत्री एलजेपी (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने एक्स पर इस हत्याकांड का जिक्र करते हुए राजद (राष्ट्रीय जनता दल) को घेरा है।

चिराग पासवान ने इस हत्याकांड के लिए राजद समर्थकों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि वो इस मामले में दोषियों की पहचान कर शीघ्र ऐक्शन ले।

चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, 'गायघाट विधानसभा के सखौरा पटसारा गांव में शंकर पासवान जी की राजद समर्थकों द्वारा की गई निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है। परिजनों द्वारा जताई गई चुनावी रंजिश की आशंका, राजद समर्थकों की चुनावी हार की हताशा और जंगलराज को वापस लाने की मानसिकता का प्रतीक हैं।

मैं प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कठोरतम सज़ा दी जाए। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सांसद अरुण भारती, सांसद वीणा देवी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ़ अंसारी, बोचहा प्रत्याशी बेबी कुमारी, जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही एवं अन्य पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी जानकारी लेंगे और न्याय की माँग करेंगे।

बता दें कि हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा में शनिवार की शाम शंकर पासवान की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त यह बात भी सामने आई थी कि पेड़ से पत्ता तोड़ने के विवाद में शंकर पासवान की हत्या की गई है। शंकर पासवान की पतोहू ने पुलिस को बताया कि सड़क किनारे जलेबी के पेड़ से रमेश राय की पुत्री मवेशी के लिए पत्ता तोड़ रही थी। इस पर ससुर ने मना किया। उसके बाद रमेश राय के परिजनों ने ससुर की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर तक जाने के लिए पगडंडी है। रास्ते में आरोपित की जमीन है। गुरुवार को चुनाव के दिन आरोपित से कहासुनी हुई थी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM