भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी का मौका, 23 पदों पर आवेदन शुरू, जानें...

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। नियुक्ति के लिए 23 रिक्तियों की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी का मौका, 23 पदों पर आवेदन शुरू, जानें...

बेंगलुरु : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बीईएल ने उत्तर प्रदेश में अपने 'नेक्स्टजेन यूपी112' प्रोजेक्ट के लिए अस्थायी आधार पर पात्र उम्मीदवारों की विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए 23 रिक्तियों की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 

BEL की ओर से 23 रिक्तियों जारी की गई है

बीईएल की ओर से जारी 23 रिक्तियों में सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर) का एक, सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (सीनियर सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर) के दो, सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (सीनियर नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर) का एक, सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (सीनियर एप्लिकेशन डेवलपर) का एक, सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एसओसी एक्सपर्ट) का एक, सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (सीनियर वीएपीटी एक्सपर्ट) के दो, फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (सिस्टम एडमिन) का एक, फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (आईटी सपोर्ट स्टाफ) के छह और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I (आईटी हेल्पडेस्क स्टाफ) के आठ पद शामिल हैं।

सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हो गई है, अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर तक तय की गई है

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि नौ दिसंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से चार वर्षीय बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन साइंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) या एमसीए या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार, प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित दो से आठ वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को पद के अनुसार, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा

आवेदकों की अधिकतम आयु सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (SR-FOE) के लिए 45 वर्ष, फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (FOE) के लिए 40 वर्ष और प्रोजेक्ट इंजीनियर (PE) के लिए 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना एक नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को पद के अनुसार, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर और फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर के लिए 450 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के लिए चार सौ रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी, एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पोस्ट के लिए काम के पहले वर्ष में 90 हजार रुपए प्रति माह, फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर के लिए 70 हजार रुपए प्रति माह और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के लिए 50 हजार रुपए प्रति माह होगी। वहीं, अनुबंध के हर वर्ष के विस्तार पर सभी पदों की सैलरी में पांच हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि बीईएल की ओर से इन पदों पर नियुक्ति शुरुआत में जॉइनिंग की तारीख से दो वर्ष की अवधि के लिए होगी। हालांकि, प्रोजेक्ट की जरूरत और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इसे अधिकतम दो और वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी का मौका, 23 पदों पर आवेदन शुरू, जानें...
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी का मौका, 23 पदों पर आवेदन शुरू, जानें...
Nov 24, 2026, 3:04:00 PM
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर इलाज क्यों नहीं? जानें वजह
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर इलाज क्यों नहीं? जानें वजह
Nov 24, 2026, 2:57:00 PM
शाह का ऐलान- 'पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में', कांग्रेस व आप पर साधा निशाना
शाह का ऐलान- 'पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में', कांग्रेस व आप पर साधा निशाना
Nov 24, 2026, 2:40:00 PM
जहानाबाद में जदयू का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद, मंत्री जमा खान और विधायक ऋतुराज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां
जहानाबाद में जदयू का सुशासन दिवस-नीतीश संवाद, मंत्री जमा खान और विधायक ऋतुराज कुमार ने गिनाईं उपलब्धियां
Nov 24, 2026, 2:39:00 PM
1.72 करोड़ में हुआ 64 महायोगिनी मेले का डाक, 4 धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव
1.72 करोड़ में हुआ 64 महायोगिनी मेले का डाक, 4 धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव
Nov 24, 2026, 2:23:00 PM
मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश
Nov 24, 2026, 2:06:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं का ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत, 10 घायल
गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं का ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत, 10 घायल
Nov 24, 2026, 1:59:00 PM
घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी
घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी
Nov 24, 2026, 1:42:00 PM
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
Nov 24, 2026, 1:28:00 PM
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
Nov 24, 2026, 1:17:00 PM