विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल

राज्य के कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय, दीघापार के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित 44.85 लाख रुपये के भुगतान से जुड़ी खबर को जांच में भ्रामक और तथ्यहीन पाया गया है।

विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल

पटना: राज्य के कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय, दीघापार के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित 44.85 लाख रुपये के भुगतान से जुड़ी खबर को जांच में भ्रामक और तथ्यहीन पाया गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर विद्यालय चोरी होने और 44.85 लाख रुपये के भुगतान से संबंधित एक बिल प्रसारित किया जा रहा था। कटिहार के डीईओ कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों की जांच में यह बिल एआई जेनरेटेड और असत्य पाया गया। इस बिल से संबंधित कोई प्रामाणिक कार्यालयी अभिलेख उपलब्ध नहीं है।

कटिहार के डीएम के निर्देश पर डीईओ एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने 10 सितम्बर को नया प्राथमिक विद्यालय, दीघापार का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से भी इस संबंध में जानकारी और प्रमाण मांगे गए, लेकिन किसी ग्रामीण द्वारा 44.85 लाख रुपये के भुगतान से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया।

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि यह विद्यालय भवनहीन है। विद्यालय भवन के संबंध में कटिहार के डीईओ कार्यालय द्वारा पूर्व में ही 30 जुलाई को प्राथमिक शिक्षा के निदेशक को प्रतिवेदन भेजा जा चुका है। दस्तावेजों और स्थलीय जांच के आधार पर सोशल मीडिया पर प्रसारित 44.85 लाख रुपये के भुगतान संबंधी खबर और बिल तथ्यहीन एवं भ्रामक पाया गया। शिक्षा विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अप्रमाणित सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें।

Trending News

विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
Sep 12, 2026, 5:38:00 PM
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
Sep 12, 2026, 5:26:00 PM
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
Sep 12, 2026, 4:14:00 PM
 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
Sep 12, 2026, 3:50:00 PM