नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

धनबाद के कोयला नगर स्थित बीसीसीएल सामुदायिक भवन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में कुल 15 अरब 67 करोड़ 25 लाख 20 हजार 215 रुपये के विवादों का निपटारा हुआ।

नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

धनबाद के कोयला नगर स्थित बीसीसीएल सामुदायिक भवन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया।

नेशनल लोक अदालत में कुल 15 अरब 67 करोड़ 25 लाख 20 हजार 215 रुपये के विवादों का निपटारा हुआ। वहीं, 1 अरब 66 करोड़ 34 लाख 63 हजार रुपये की परिसंपत्तियों और नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। दोपहर दो बजे तक 2 लाख 72 हजार 696 विवादों के निस्तारण की जानकारी दी गई, जबकि 1 लाख 63 हजार 441 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाना लोक अदालत का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे की चपेट में आने से रोकना होगा। नशे से पूरा समाज प्रभावित होता है।

वहीं, कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए 62 बच्चों को झालसा की शिशु योजना के तहत बीसीसीएल के सीएसआर सहयोग से स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया गया। बच्चों को हर वर्ष 20 हजार से 50 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति मिलेगी।

लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में मृत डॉ. श्याम सुंदर शाह की पत्नी को 1 करोड़ 41 लाख 33 हजार 932 रुपये और शमीमा बानो के पति को 93 लाख 24 हजार 295 रुपये का मुआवजा दिलाया गया। हाथियों से प्रभावित 19 लाभुकों के बीच 8 लाख 32 हजार 848 रुपये का वितरण हुआ।

कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल समेत कई अधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

 धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
Sep 12, 2026, 5:38:00 PM
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
Sep 12, 2026, 5:26:00 PM
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
Sep 12, 2026, 4:14:00 PM
 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
Sep 12, 2026, 3:50:00 PM
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
Sep 12, 2026, 3:28:00 PM
जिला पार्षद पति की हत्या के बाद भारी बवाल, SP की गाड़ी में भी तोड़फोड़, SHO और दारोगा सस्पेंड
जिला पार्षद पति की हत्या के बाद भारी बवाल, SP की गाड़ी में भी तोड़फोड़, SHO और दारोगा सस्पेंड
Sep 12, 2026, 3:16:00 PM
अतिक्रमण हटाने पर अशोक चौधरी का BSL पर हमला, बोले-हटाइए नहीं, पुनर्वासित कीजिए
अतिक्रमण हटाने पर अशोक चौधरी का BSL पर हमला, बोले-हटाइए नहीं, पुनर्वासित कीजिए
Sep 12, 2026, 2:50:00 PM
पूजा-अर्चना के साथ हसनपुर थाना के नए भवन का शुभारंभ
पूजा-अर्चना के साथ हसनपुर थाना के नए भवन का शुभारंभ
Sep 12, 2026, 2:35:00 PM