जिला पार्षद पति की हत्या के बाद भारी बवाल, SP की गाड़ी में भी तोड़फोड़, SHO और दारोगा सस्पेंड

सीतामढ़ी में अपराधियों ने जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। लापरवाही के आरोप में संबंधित थानाध्यक्ष और मामले के अनुसंधानकर्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला पार्षद पति की हत्या के बाद भारी बवाल, SP की गाड़ी में भी तोड़फोड़, SHO और दारोगा सस्पेंड

सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र की मिश्रौलिया पंचायत के केथरिया गांव में शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे अपराधियों ने जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बैद्यनाथ महतो को कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों ने गोली मारी। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में संबंधित थानाध्यक्ष और मामले के अनुसंधानकर्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की पार्षद खुशदील देवी के पति बैद्यनाथ महतो शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान श्मशान घाट के पास बने बैठका के समीप दो बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

पहले भी घर पर हुई थी फायरिंग

बैद्यनाथ महतो के घर पर 29 अगस्त की रात फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में मृतक बैद्यनाथ महतो के बयान पर डुमरा थाना कांड संख्या 432/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में त्रिभुवन कुमार, मोहम्मद एजाज अहमद, मोहम्मद एहसान अहमद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस के अनुसार इस मामले में की गई कार्रवाई के बाद एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि अन्य आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से वारंट प्राप्त करने की कार्रवाई की गई है। मामले के सभी बिंदुओं पर गहन जांच जारी है।

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व की फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद समय रहते सभी आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर करीब चार दिन पहले ग्रामीणों ने डुमरा थाने का घेराव कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पूर्व की घटना में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

हत्या के बाद पुलिस वाहन पर पथराव

बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद विधि-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस वाहन पर पथराव किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार पथराव में तीन से चार सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि एक पुलिस पदाधिकारी भी जख्मी हुए।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

हत्या की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 और पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता निलंबित

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार घटना में कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में संबंधित थानाध्यक्ष और मामले के अनुसंधानकर्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस के अनुसार क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

सीतामढ़ी से सरोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

Trending News

 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
Sep 12, 2026, 3:50:00 PM
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
Sep 12, 2026, 3:28:00 PM
जिला पार्षद पति की हत्या के बाद भारी बवाल, SP की गाड़ी में भी तोड़फोड़, SHO और दारोगा सस्पेंड
जिला पार्षद पति की हत्या के बाद भारी बवाल, SP की गाड़ी में भी तोड़फोड़, SHO और दारोगा सस्पेंड
Sep 12, 2026, 3:16:00 PM
अतिक्रमण हटाने पर अशोक चौधरी का BSL पर हमला, बोले-हटाइए नहीं, पुनर्वासित कीजिए
अतिक्रमण हटाने पर अशोक चौधरी का BSL पर हमला, बोले-हटाइए नहीं, पुनर्वासित कीजिए
Sep 12, 2026, 2:50:00 PM
पूजा-अर्चना के साथ हसनपुर थाना के नए भवन का शुभारंभ
पूजा-अर्चना के साथ हसनपुर थाना के नए भवन का शुभारंभ
Sep 12, 2026, 2:35:00 PM
जहानाबाद में रोजगार मेले का आयोजन, 23 कंपनियों ने युवाओं को दिए नौकरी के अवसर
जहानाबाद में रोजगार मेले का आयोजन, 23 कंपनियों ने युवाओं को दिए नौकरी के अवसर
Sep 12, 2026, 2:21:00 PM
राज्य सरकार की बड़ी पहल, एक रुपये लाएं, चीनी मिल के लिए इतनी भूमि पाए
राज्य सरकार की बड़ी पहल, एक रुपये लाएं, चीनी मिल के लिए इतनी भूमि पाए
Sep 12, 2026, 2:15:00 PM
'दुकान के साथ दिल का कारोबार भी शुरू' गांव वालों ने प्रेमी-प्रेमिका को इस हाल में पकड़ा, पंचायत ने बना दी जोड़ी
'दुकान के साथ दिल का कारोबार भी शुरू' गांव वालों ने प्रेमी-प्रेमिका को इस हाल में पकड़ा, पंचायत ने बना दी जोड़ी
Sep 12, 2026, 2:05:00 PM
लक्ष्य केवल अच्छी शिक्षा नहीं, उत्कृष्टता है, तीसरे टर्म के एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय बने शिक्षक
लक्ष्य केवल अच्छी शिक्षा नहीं, उत्कृष्टता है, तीसरे टर्म के एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय बने शिक्षक
Sep 12, 2026, 2:04:00 PM
भारत पहुंचे शी जिनपिंग, सात साल बाद पहुंचे दिल्ली
भारत पहुंचे शी जिनपिंग, सात साल बाद पहुंचे दिल्ली
Sep 12, 2026, 1:36:00 PM