आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में

भोरे (गोपालगंज): थाना क्षेत्र के रिखईवारी गांव में छठीयार के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हंगामें की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम से आयोजनकर्ता क़े परिजन आमने सामने हो गए.

आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में

भोरे (गोपालगंज): थाना क्षेत्र के रिखईवारी गांव में छठीयार के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हंगामें की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम से आयोजनकर्ता क़े परिजन आमने सामने हो गए. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में ले लिया.

मिली जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क़े रिखईवारी गांव निवासी साह के घर छठीयार के मौके पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.देर रात कार्यक्रम के दौरान कुछ दबंगों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर जब भोरे थाना पुलिस मामले की जांच और छापेमारी करने पहुंची, तो आयोजनकर्ता के घर के लोगों ने पुलिस टीम का विरोध करना शुरू कर दिया।

इस दौरान घर की महिलाओं और कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और धक्का-मुक्की की। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में ले लिया. 

वहीं क्षेत्र में हवाई फायरिंग की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ बदसलूकी के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले की गहनता से जांच जारी है. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा

Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल

Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sep 12, 2026, 5:49:00 PM
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

Sep 12, 2026, 5:38:00 PM
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
Sep 12, 2026, 5:26:00 PM
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर

Sep 12, 2026, 4:14:00 PM
 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर

Sep 12, 2026, 3:50:00 PM
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'

Sep 12, 2026, 3:28:00 PM
जिला पार्षद पति की हत्या के बाद भारी बवाल, SP की गाड़ी में भी तोड़फोड़, SHO और दारोगा सस्पेंड

Sep 12, 2026, 3:16:00 PM
अतिक्रमण हटाने पर अशोक चौधरी का BSL पर हमला, बोले-हटाइए नहीं, पुनर्वासित कीजिए

Sep 12, 2026, 2:50:00 PM