10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RRC में निकली बंपर भर्ती, इस दिन से खुलेगा आवेदन पोर्टल

रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RRC में निकली बंपर भर्ती, इस दिन से खुलेगा आवेदन पोर्टल

नई दिल्ली : रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने उत्तरी रेलवे के विभिन्न डिवीजनों/इकाइयों/वर्कशॉप में प्रशिक्षण देने के लिए, 'अप्रेंटिस एक्ट 1961' के तहत 'एक्ट अप्रेंटिस' के कुल 4,651 पदों पर भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं। 

प्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो जाएगी व अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक तय की गई है

आरआरबी की ओर से यूनिट-वार/ट्रेड-वार जारी कुल 4,651 पदों में क्लस्टर लखनऊ (LKO) में 1,525, क्लस्टर दिल्ली (DLI) में 1,312, क्लस्टर फिरोजपुर (FZR) में 740, क्लस्टर मुरादाबाद (MB) में 63, क्लस्टर अंबाला (UMB) में 979 और क्लस्टर जम्मू में 32 पद शामिल हैं। अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आरआरसी-एनआर की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त NCVT/SCVT से संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा की परीक्षा (या 10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत इसके समकक्ष कोई परीक्षा) कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनसीवीटी/एससीवीटी से संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग व जांच-पड़ताल के आधार पर तैयार मेरिट सूची, मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग और जांच-पड़ताल के आधार पर तैयार मेरिट सूची, मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड 'अप्रेंटिस एक्ट 1961' के तहत दी जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM