गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी

गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के सतत विकास, आर्थिक सशक्तीकरण एवं आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।

गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी

पटना: गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के सतत विकास, आर्थिक सशक्तीकरण एवं आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। गन्ने की खेती को आधुनिक, कम लागत वाली एवं अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को गन्ना यंत्रीकरण योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा पात्र किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ उपलब्ध कराने का निदेश दिया है।

मंत्री ने कहा कि गन्ना यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत किसानों को 44 प्रकार के कृषि यंत्रों एवं गन्ना जूसर मशीन की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत 3,173 किसानों को गन्ना खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों एवं गन्ना जूसर मशीन की खरीद के लिए परमिट जारी किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर खेती में लगने वाले समय और श्रम को कम करना तथा उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना है। कृषि यंत्रों के उपयोग से गन्ने की बुआई से लेकर निराई-गुड़ाई, मिट्टी चढ़ाने तथा अन्य कृषि कार्यों को कम समय में बेहतर ढंग से पूरा करने में किसानों को सहायता मिलेगी।

परमिट जारी होने के बाद संबंधित किसान 30 दिनों के भीतर अधिकृत कृषि यंत्र विक्रेता से अपने स्वीकृत यंत्र की खरीद कर सकेंगे। योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों के कृषि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। यंत्र की खरीद एवं निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों को अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। गन्ना यंत्रिकरण योजना के लिए किसानों से 1 अगस्त से 25 अगस्त तक सुमेक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों का संबंधित सहायक निदेशक, ईख विकास द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन किया गया। सत्यापन के उपरांत पात्र किसानों के पक्ष में कृषि यंत्र खरीदने के लिए परमिट जारी किए गए हैं।

गन्ना खेती में कृषि कार्यों के लिए आधुनिक मशीनों के उपयोग से किसानों को समय पर कृषि कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे श्रम लागत में कमी, कृषि कार्यों में तेजी और खेती की दक्षता में वृद्धि होगी। साथ ही, आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से गन्ने की खेती में वैज्ञानिक एवं यंत्रीकृत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गन्ना उद्योग विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक गन्ना किसान आधुनिक कृषि तकनीकों और यंत्रीकरण को अपनाएं तथा कम समय एवं कम लागत में बेहतर गन्ना उत्पादन कर सकें। गन्ना मशीनीकरण योजना इसी उद्देश्य की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM