वंदे भारत की चपेट में आने से 4 की मौत, पूर्णिया में ट्रैक पार कर रहे थे

पूर्णिया में शुक्रवार सुबह दशहरे का मेला देखकर लौट रहे 5 लोग वंदे भारत की चपेट में आ गए। इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। घायल को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वंदे भारत की चपेट में आने से 4 की मौत, पूर्णिया में ट्रैक पार कर रहे थे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 03, 2025, 11:46:00 AM

पूर्णिया में शुक्रवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। दशहरे का मेला देखकर लौट रहे पांच लोग वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह हादसा कसबा थाना क्षेत्र के कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर जवनपुर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान जोगबनी से दानापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस वहां से गुजर गई। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते सभी लोग ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेजा गया। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मेले से लौटते समय लोग अक्सर ट्रैक पार करते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए जाते। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM