तेजस्वी के जन्मदिन पर अनोखा जश्न, घोड़े-ट्रैक्टर पर चढ़कर काटा केक, 51 लीटर दूध से हुआ दुग्धाभिषेक

बिहार की सियासत में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया गया। वैशाली जिले के हाजीपुर में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अनोखा आयोजन किया।

तेजस्वी के जन्मदिन पर अनोखा जश्न, घोड़े-ट्रैक्टर पर चढ़कर काटा केक, 51 लीटर दूध से हुआ दुग्धाभिषेक

वैशाली : बिहार की सियासत में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया गया। वैशाली जिले के हाजीपुर में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अनोखा आयोजन किया। कहीं घोड़े पर सवार होकर केक काटा गया तो कहीं ट्रैक्टर पर चढ़कर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। 

RJD नेता केदार प्रसाद यादव ने तेजस्वी की तस्वीर पर 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक भी किया

इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव की तस्वीर पर 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक भी किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर उनके दीर्घायु होने और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। दरअसल, तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन को लेकर हाजीपुर में राजद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने कुछ अलग अंदाज में तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के जश्न को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग अंदाज में आयोजन किया। कोई घोड़े पर सवार होकर केक काटता नजर आया तो किसी ने ट्रैक्टर पर चढ़कर जन्मदिन का केक काटा।

केदार प्रसाद यादव ने इसे अपने नेता के प्रति सम्मान और आस्था का प्रतीक बताया

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण तेजस्वी यादव की तस्वीर पर 51 लीटर दूध से किया गया दुग्धाभिषेक रहा। राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने इसे अपने नेता के प्रति सम्मान और आस्था का प्रतीक बताया। वहीं, महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर कार्यक्रम को उत्सवी रंग दिया। पूरे आयोजन के दौरान राजद के झंडे और तेजस्वी यादव की तस्वीरें आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और अपने नेता के प्रति समर्थन जताया। जन्मदिन के इस आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के प्रति अपनी दीवानगी के साथ-साथ पार्टी की सियासी सक्रियता का भी प्रदर्शन किया।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM