खून और जमीन बेचकर पति ने पढ़ाया, BPSC टीचर बनते ही पत्नी प्रेमी संग रहने लगी, मम्मी के साथ नहीं जाना..रुला देगी कहानी

बिहार के हाजीपुर में पति-पत्नी और रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला देखने को मिला है। बीपीएससी शिक्षक बनाया, लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी उसे और 10 साल के बेटे को छोड़कर अपने सहयोगी शिक्षक के साथ रहने लगी।

खून और जमीन बेचकर पति ने पढ़ाया, BPSC टीचर बनते ही पत्नी प्रेमी संग रहने लगी, मम्मी के साथ नहीं जाना..रुला देगी कहानी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 28, 2026, 5:28:00 PM

बिहार के हाजीपुर में पति-पत्नी और रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला देखने को मिला है। जिसने रिश्तों, भरोसे और परिवार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी। उसने जमीन और ब्लड तक बेचा।  बीपीएससी शिक्षक बनाया, लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी उसे और 10 साल के बेटे को छोड़कर अपने सहयोगी शिक्षक के साथ रहने लगी। पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद इलाके में काफी देर तक हंगामा होता रहा।  

हाजीपुर में एक पति ने अपनी BPSC शिक्षिका पत्नी पर कॉलेज के पुराने प्रेमी के साथ रहने का आरोप लगाया है।  मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पत‍ि ने बताया कि साल 2013 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई जारी रखने के लिए उसने दिन-रात मजदूरी की। शहर में क‍िराए पर कमरा लेकर रहता था, ज‍िससे उसकी पत्‍नी पढ़ सके। आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकने दी। 

इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी। उसने पत्नी के लिए ब्लड तक बेचने की बात कही। पत्नी का आरोप है कि ग्रेजुएशन और बीएड पूरा करने के बाद BPSC TRE-2 परीक्षा पास की और शिक्षिका बनी।  नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया। अमन का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जायसवाल से बढ़ गईं।

पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद उनकी पत्नी की एक महीने की ट्रेनिंग सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई थी। इसी दौरान पत्नी के कॉलेज मित्र को भी शिक्षक की नौकरी मिली। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गईं और दोनों चोरी-छिपे मिलते थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई।

पति ने बताया कि जब वह सुपौल पहुंचे तो बेटे ने उन्हें बताया कि उनके जाने के बाद एक व्यक्ति घर आता था और कई दिनों तक रुकता था। इसके बाद उन्हें पत्नी और उसके कॉलेज मित्र के बीच संबंध होने का शक हुआ। पति का कहना है कि 23 मई को उसे शक होने पर वह हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। 

इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस को बुलाया गया। हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले ही आसपास के लोग और मकान मालिक वहां जुट गए थे। पत्‍नी और उसका पत‍ि अब एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। मह‍िला ने कहा क‍ि वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी। पत्नी ने साफ तौर पर उनके साथ रहने से इनकार कर दिया और अपने कॉलेज मित्र के साथ रहने की बात कही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने उनसे अलग रहने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। 

इस पूरे मामले में सबसे भावुक पहलू 10 साल के बेटे की बातें हैं। बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि घर आने वाले व्यक्ति को मां पहले दोस्त बताती थी, लेकिन बाहर वालों के सामने उसे ‘मामा’ कहने के लिए कहती थी। बच्चे ने आरोप लगाया कि जब उसने इस बात की जानकारी पिता को देने की बात कही तो मां ने उसकी पिटाई की। बच्चे का कहना है कि अब वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता। बच्चे ने यह भी कहा कि अब वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता है क्योंकि उसकी मां बहुत बुरी है। पति-पत्नी और रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाले इस घटना को लेकर खूब चर्चा हो रही है।  

Trending News

पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
Jul 22, 2026, 3:09:00 PM
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
Jul 22, 2026, 2:52:00 PM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM