JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम

JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम

JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 22, 2026, 2:26:00 PM

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यालय का रुख किया। JPSC परिसर के बाहर प्रदर्शन, बैरिकेड पार करने और गेट तक पहुंचकर विरोध दर्ज कराने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कचहरी चौक होते हुए शहीद चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचते ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क हो गई थी और कांग्रेस कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगा दी गई।

हालांकि, सुरक्षा इंतजामों के बावजूद प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय के निकट पहुंचने में सफल रहे। इस दौरान कांग्रेस और भाजयुमो के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस लगातार दोनों पक्षों पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

Trending News

JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
Jul 22, 2026, 3:09:00 PM
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
Jul 22, 2026, 2:52:00 PM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM