एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर

एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 22, 2026, 2:52:00 PM

सासाराम। रोहतास जिले के धौढ़ाड़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सासाराम स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक छात्र की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भद्रशीला गांव निवासी गौरी शंकर प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीती रात कार सवार चार युवक डेहरी आन सोन में एक पार्टी में शामिल होकर सासाराम की तरफ लौट रहे थे, तभी धौढा़ड़ थाना क्षेत्र के लेरुआं पूल के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।

मृतक बीएससी नर्सिंग का छात्र 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक कुमार  शेरशाह नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था। बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ वापस गांव लौट रहा था, तभी सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल तीनों युवकों की हालत भी गंभीर बताई जाती है और इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। 

परिवार में मातम, जांच में जुटी पुलिस 

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं गांव में मातम पसरा है और जवान बेटे की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है, जबकि क्षतिग्रस्त वाहन को जप्त कर हादसे का जांच किया जा रहा है। 

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

गोपालगंज में बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
गोपालगंज में बंदर ने ले ली शिक्षिका की जान, इलाके में सनसनी
Jul 22, 2026, 4:23:00 PM
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
Jul 22, 2026, 3:09:00 PM
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
Jul 22, 2026, 2:52:00 PM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM