रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत

रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत

राज्य के सीतामढ़ी जिले से बडी खबर है। यहां रीगा चीनी मिल में काम करने के दौरान हुए एक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी। घटना के बाद चीनी मिल कर्मियों में क्षोभ और दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रीगा चीनी मिल में मंगलवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की 30 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के कटेया प्रखंड के नवलपुर गांव निवासी गंगा विष्णु यादव के पुत्र मनी यादव के रूप में हुई है। वह रीगा चीनी मिल में मजदूरी का कार्य करता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनी यादव बॉयलर के समीप काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह करीब करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मनी को उसके साथी मजदूरों और मिल कर्मियों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे चीनी मिल परिसर में शोक की लहर दौड गयी। वहीं रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सीतामढ़ी से सरोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM