परिवार का विरोध, जाति बनी दीवार, फेसबुक का प्यार ऐसे शादी तक पहुंची, वीडियो वायरल

फेसबुक पर प्यार परवान चढ़ा और फिर मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी की शादी हुई। हालांकि इससे पहले प्रेमी जोड़े को परिवार का विरोध झेलना पड़ा और जाति की दीवार सामने आकर खड़ी हो गई। यह कहानी है बिहार के वैशाली जिले के महुआ की है।

परिवार का विरोध, जाति बनी दीवार, फेसबुक का प्यार ऐसे शादी तक पहुंची, वीडियो वायरल

फेसबुक पर  प्यार परवान चढ़ा और फिर मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी की शादी हुई। हालांकि इससे पहले प्रेमी जोड़े को परिवार का विरोध झेलना पड़ा और जाति की दीवार सामने आकर खड़ी हो गई। हालांकि इन सबके बीच प्रेमी युगल ने जाति की रुकावट को तोड़ते हुए मंदिर पहुंच कर सात फेरे लिए और साथ जीने मरने की कसम खा कर एक दूसरे को हमसफर चुन लिया। यह कहानी है बिहार के वैशाली जिले के महुआ की है। जहां प्रेमी जोड़े महुआ के पुरानी बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की रस्में पूरी की गईं।

दरअसल गरजौल गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार को पंचायत की ही रहने वाली सोनाली प्रिया से फेसबुक के जरिए प्यार हुआ था। दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़ती गई। करीब चार साल तक दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए रहे। इस बीच दोनों के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो विरोध शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले अभिषेक अपनी बहन को मध्य प्रदेश से लाने के लिए हाजीपुर स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान सोनाली भी उनके साथ थी। दोनों को एक साथ देखकर परिजनों को उनके रिश्ते की जानकारी और पुख्ता हो गई। इसके बाद परिवार की ओर से दोनों को समझाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि परिजनों और समाज के लोगों ने दोनों को रिश्ते से पीछे हटने की सलाह दी, लेकिन प्रेमी युगल अपने फैसले पर कायम रहा और दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही।

फिर दोनों को महुआ लाया गया तो यहां भी परिवार और कुछ लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। दोनों बालिग हैं, इसलिए परिवार ने ज्यादा दबाव बनाना भी उचित नहीं समझा। इसके बाद दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने का फैसला किया।

परिवार के विरोध के बीच प्रेमी युगल महुआ के पुरानी बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचा। यहां दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और एक दूसरे को अपना हमसफ़र चुन लिया। मंदिर में हुई इस शादी का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोचक बात यह रही कि अभिषेक नाम के लड़के और सोनाली प्रिया नाम की लड़की के अलग-अलग जातीय पृष्ठभूमि से होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में यह शादी अंतरजातीय विवाह के तौर पर चर्चा में है। इस शादी को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।  

Trending News

बारिश में भीग गया या पानी में गिर गया फोन? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे बचा सकते हैं अपना स्मार्टफोन
बारिश में भीग गया या पानी में गिर गया फोन? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे बचा सकते हैं अपना स्मार्टफोन
Aug 10, 2026, 5:59:00 PM
सुगौली रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब बरामद, ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म पर मिली शराब
सुगौली रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब बरामद, ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म पर मिली शराब
Aug 10, 2026, 5:21:00 PM
चांदी के आभूषणों की बढ़ती मांग, बीआइएस करेगा प्रयोगशालाओं का विस्तार
चांदी के आभूषणों की बढ़ती मांग, बीआइएस करेगा प्रयोगशालाओं का विस्तार
Aug 10, 2026, 5:06:00 PM
विपक्ष की गैरमौजूदगी में पास हुआ ₹8,399 करोड़ का अनुपूरक बजट
विपक्ष की गैरमौजूदगी में पास हुआ ₹8,399 करोड़ का अनुपूरक बजट
Aug 10, 2026, 4:59:00 PM
परिवार का विरोध, जाति बनी दीवार, फेसबुक का प्यार ऐसे शादी तक पहुंची, वीडियो वायरल
परिवार का विरोध, जाति बनी दीवार, फेसबुक का प्यार ऐसे शादी तक पहुंची, वीडियो वायरल
Aug 10, 2026, 4:39:00 PM
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय 5 एकड़ भूखण्ड पर बनकर तैयार
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय 5 एकड़ भूखण्ड पर बनकर तैयार
Aug 10, 2026, 4:27:00 PM
पेपर लीक मुद्दे पर सदन में गरजे विधायक जयराम, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की उठायी मांग
पेपर लीक मुद्दे पर सदन में गरजे विधायक जयराम, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की उठायी मांग
Aug 10, 2026, 4:22:00 PM
संस्कृत में श्लोक, एक्स पर पोस्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया ये संदेश
संस्कृत में श्लोक, एक्स पर पोस्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया ये संदेश
Aug 10, 2026, 4:20:00 PM
श्रमिक-किसानों का प्रतिवाद मार्च, 4 श्रम कोड वापस लेने की मांग, भाकपा-माले का प्रदर्शन
श्रमिक-किसानों का प्रतिवाद मार्च, 4 श्रम कोड वापस लेने की मांग, भाकपा-माले का प्रदर्शन
Aug 10, 2026, 4:10:00 PM
CM सम्राट ने 1.13 करोड़ लोगों के चेहरे पर लाई खुशियां, खटाखट गिरे पेंशनधारियों के खाते में 1100-1100 रुपये
CM सम्राट ने 1.13 करोड़ लोगों के चेहरे पर लाई खुशियां, खटाखट गिरे पेंशनधारियों के खाते में 1100-1100 रुपये
Aug 10, 2026, 3:49:00 PM