अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पांच साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में हाजीपुर कोर्ट में पेशी

जिले के लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुए चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पांच साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में हाजीपुर कोर्ट में पेशी

वैशाली: जिले के लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुए चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। करीब पांच साल पुराने इस मामले में गुरुवार को अभिनेत्री अक्षरा सिंह हाजीपुर न्यायालय में पेश हुईं। उनकी पेशी के बाद एक बार फिर 2021 में हुए इस चर्चित समारोह और हर्ष फायरिंग की घटना की चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, पूरा मामला 23 अप्रैल 2021 का है। लालगंज स्थित पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार यानी जनेऊ समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। समारोह के दौरान अक्षरा सिंह स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। इसी बीच पुलिस की वर्दी पहने एक बॉडीगार्ड द्वारा कार्बाइन से खुलेआम फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद बिहार की राजनीति से लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमे तक में हड़कंप मच गया था।

मामला सिर्फ हर्ष फायरिंग तक ही सीमित नहीं था। उस समय देश और बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जारी था। इसके बावजूद समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड गाइडलाइन के नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगे थे। वायरल वीडियो और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बॉडीगार्ड और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

इस घटना के बाद पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के बयान भी खूब सुर्खियों में रहे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उनका यह बयान कि 'वे कानून तोड़ने के लिए ही पैदा हुए हैं' काफी चर्चित हुआ था। वहीं, उनका एक और बयान 'यहां गोली नहीं चलेगी तो क्या अगरबत्ती जलेगी' भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब करीब पांच साल बाद इस मामले में अक्षरा सिंह की हाजीपुर न्यायालय में पेशी ने एक बार फिर पुराने मामले को चर्चा में ला दिया है। हालांकि, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय के आदेश पर सबकी नजरें टिकी हैं।

हाजीपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पांच साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में हाजीपुर कोर्ट में पेशी
अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पांच साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में हाजीपुर कोर्ट में पेशी
Nov 19, 2026, 7:59:00 PM
हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की सघन जांच, 12 वाहनों पर 1.06 लाख का जुर्माना
हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की सघन जांच, 12 वाहनों पर 1.06 लाख का जुर्माना
Nov 19, 2026, 7:30:00 PM
चंदवा में सड़क दुर्घटना में पलामू का युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
चंदवा में सड़क दुर्घटना में पलामू का युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
Nov 19, 2026, 7:15:00 PM
राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पलामू में वित्तीय समावेशन व आजीविका संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पलामू में वित्तीय समावेशन व आजीविका संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nov 19, 2026, 7:00:00 PM
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष कैंप, SDO ने 5 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष कैंप, SDO ने 5 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Nov 19, 2026, 6:45:00 PM
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, RTI के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर अपर समाहर्ता ने BDO को किया तलब
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, RTI के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर अपर समाहर्ता ने BDO को किया तलब
Nov 19, 2026, 6:30:00 PM
सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
Nov 19, 2026, 6:15:00 PM
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
Nov 19, 2026, 5:55:00 PM
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास व संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास व संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
Nov 19, 2026, 5:45:00 PM
भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
Nov 19, 2026, 5:30:00 PM