खेलते-खेलते खा लिया इस फल को, अचानक बिगड़ी 14 बच्चों की तबीयत, उल्टी-पेट दर्द..भागे-भागे पहुंचे....
सुपौल जिले के वीरपुर में जंगली फल बघंडी खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बीमार बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
सुपौल जिले के वीरपुर में जंगली फल बघंडी खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बीमार बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
बताया गया है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत में देर शाम खेलने के क्रम में बच्चों ने सामान्य फल समझ कर बघंडी का फल खा लिया, जिसके बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी।
बताया जा रहा है कि रात होते होते करीब 14 बच्चे बीमार हो गए, जिसे उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। जिसके बाद तमाम बीमार बच्चों को देर रात अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा बीमार बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति में सुधार है और फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। चिकित्सकों की टीम बीमार बच्चों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट