सुबह सुबह ही मचा बवाल, पति ने की दूसरी शादी, बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढी पहली पत्नी

सुबह सुबह ही मचा बवाल, पति ने की दूसरी शादी, बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढी पहली पत्नी

राज्य के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही वार्ड संख्या-4 स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। सुबह सुबह ही मचे बवाल के कारण पूरे इलाके में अफरा तफरी मची रही।

मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र निवासी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। महिला ने आरोप लगाया कि करीब 10 वर्ष पहले मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर ने दिल्ली-गुरुग्राम में उससे प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से दोनों का एक 12 वर्षीय पुत्र भी है। महिला का कहना है कि उसके पति ने बाद में दूसरी शादी कर ली और उसे छोड़ दिया। गुड्डी देवी का आरोप है कि न्याय की मांग को लेकर वह कई बार स्थानीय थाना और पुलिस अधिकारियों के पास गई, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उपेक्षा से परेशान होकर उसने अपने बेटे के साथ टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया।

  टावर पर मौजूद महिला ने साफ कहा कि जब तक जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर नहीं पहुंचेंगे तथा उसे न्याय का भरोसा नहीं देंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। महिला की इस जिद के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ गई और पुलिसकर्मी लगातार उसे समझाने का प्रयास करते रहे। सुबह सुबह ही घटी घटना के कारण आसपास के इलाके के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने टावर के आसपास लोगों को दूर रहने की अपील की। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन महिला और उसके बेटे को सुरक्षित नीचे उतारने तथा पूरे मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के प्रयास में जुटा हुआ था।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट

Trending News

खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM