सीवान में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, 4 बाइक जब्त

बिहार के सीवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराजगंज थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।

सीवान में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, 4 बाइक जब्त

बिहार के सीवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराजगंज थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी सेतू पांडे, जिन पर पहले से शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं, उनके घर के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है।

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर महाराजगंज थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी और पुलिस पदाधिकारी अमरेदर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। इनमें एक बुलेट, दो स्प्लेंडर और एक अपाचे बाइक शामिल है। पुलिस सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इनका उपयोग शराब तस्करी में किस प्रकार किया जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी सेतू पांडे, पिता झूलन पांडे, निवासी सरया, मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और चार मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
Aug 03, 2026, 7:32:00 PM
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Aug 03, 2026, 7:21:00 PM
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय  के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
Aug 03, 2026, 7:18:00 PM
प्रशांत किशोर की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी
प्रशांत किशोर की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी
Aug 03, 2026, 7:09:00 PM
ग्रामीण विकास विभाग की वेस्ट टू आर्ट पहल ला रही रंग, कचरे से कलाकृति बनाकर आत्मनिर्भर बन रही जीविका दीदियां
ग्रामीण विकास विभाग की वेस्ट टू आर्ट पहल ला रही रंग, कचरे से कलाकृति बनाकर आत्मनिर्भर बन रही जीविका दीदियां
Aug 03, 2026, 7:04:00 PM
बांकीपुर के नए बादशाह प्रशांत किशोर, UN की नौकरी छोड़कर कैसे राजनीति में आए PK...
बांकीपुर के नए बादशाह प्रशांत किशोर, UN की नौकरी छोड़कर कैसे राजनीति में आए PK...
Aug 03, 2026, 6:46:00 PM
तय समय पर ही अपनी फिल्म रिलीज करेंगे शाहरुख खान !
तय समय पर ही अपनी फिल्म रिलीज करेंगे शाहरुख खान !
Aug 03, 2026, 6:42:00 PM
दो दिवसीय झारखंड दौरे पर कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विधायक दल संग करेंगे अहम बैठक
दो दिवसीय झारखंड दौरे पर कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विधायक दल संग करेंगे अहम बैठक
Aug 03, 2026, 6:38:00 PM
जियो टैग 2 लॉन्च:  iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया स्मार्ट ट्रैकर
जियो टैग 2 लॉन्च: iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया स्मार्ट ट्रैकर
Aug 03, 2026, 6:32:00 PM
झारखंड में AI को मिलेगा नया आधार, केंद्र ने 11 डेटा एवं एआई लैब को दी मंजूरी
झारखंड में AI को मिलेगा नया आधार, केंद्र ने 11 डेटा एवं एआई लैब को दी मंजूरी
Aug 03, 2026, 6:30:00 PM