तय समय पर ही अपनी फिल्म रिलीज करेंगे शाहरुख खान !

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म को तय समय पर ही रिलीज करने के पक्ष में हैं।

तय समय पर ही अपनी फिल्म रिलीज करेंगे शाहरुख खान !

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि हॉलीवुड की कुछ फिल्में दिसंबर में रिलीज हो सकती हैं इसलिए मेकर्स शाहरूख की फिल्म की रिलीज की तारीख को बदल सकते हैं लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं उसमें कहा जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म को तय समय पर ही रिलीज करने के पक्ष में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी दिसंबर में एवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून पार्ट 3 और जुमांजी: ओपन वर्ल्ड जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों को लेकर दुनियाभर के दर्शकों में काफी उत्साह है। ऐसे में माना जा रहा था कि किंग की रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अब सामने आई जानकारी इसके उलट है। 

एक बड़े ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बावजूद किंग के पास भारतीय बाजार में मजबूत बढ़त होगी। उनके मुताबिक, हिंदी दर्शक सबसे पहले अपनी भाषा की बड़ी फिल्म देखना पसंद करते हैं। उनका यह भी कहना है कि शाहरुख खान की पिछली तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में किंग भी भारत में हॉलीवुड की फिल्मों को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है। साथ ही विदेशों में फिल्म की रिलीज और डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारी भी मजबूत मानी जा रही है।

बता दें कि फिल्म किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले पठान जैसी सफल फिल्म बनाई थी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला और कई दूसरे कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और माना जा रहा है कि किंग उनके बड़े फिल्मी सफर की शुरुआत साबित हो सकती है। 

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM