बांकीपुर के नए बादशाह प्रशांत किशोर, UN की नौकरी छोड़कर कैसे राजनीति में आए PK...

बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। चुनावी रणनीतिकार के रूप में देशभर में पहचान बनाने वाले प्रशांत किशोर अब पहली बार खुद चुनाव मैदान उतरे।

बांकीपुर के नए बादशाह प्रशांत किशोर, UN की नौकरी छोड़कर कैसे राजनीति में आए PK...

बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। प्रशांत किशोर ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए  बीजेपी को 19324 वोटों से शिकस्त दी है। प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज सिन्हा रहे। जिन्हें 44827 और आजेडी की रेखा कुमारी को 14273 वोट मिले हैं। मतगणना में शुरू से ही जनसुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर लीड बनाए हुए थे। जो आखिर तक जारी रही। चुनावी रणनीतिकार के रूप में देशभर में पहचान बनाने वाले प्रशांत किशोर अब पहली बार खुद चुनाव मैदान उतरे।  बिहार बोर्ड से पढ़ाई करने वाले PK ने BBA और हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन में  मास्टर्स किया है और संयुक्त राष्ट्र (UN) के साथ भी काम कर चुके हैं।

राजनीति में आने से पहले प्रशांत किशोर ने करीब आठ वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की फंडिंग वाले पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम में काम किया। इस दौरान वे स्वास्थ्य और विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे। यहीं से उन्हें बड़े स्तर पर प्रशासन और नीतियों को समझने का मौका मिला। UN की नौकरी छोड़ने के बाद प्रशांत किशोर ने राजनीति की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC)की स्थापना की और चुनावी रणनीति बनाने का काम शुरू किया। 

प्रशांत किशोर ने अलग-अलग समय पर कई बड़े नेताओं और दलों के साथ काम किया। इनमें नरेंद्र मोदी,नीतीश कुमार,ममता बनर्जी,कैप्टन अमरिंदर सिंह,एम.के. स्टालिन,वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी,अरविंद केजरीवाल आदि प्रमुख है। उनकी चुनावी रणनीतियों को कई राज्यों में बड़ी जीत का श्रेय दिया जाता है।

कई वर्षों तक दूसरों के लिए चुनावी रणनीति बनाने के बाद प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी जन सुराज की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने बिहार में संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू किया। 2026 में प्रशांत किशोर पहली बार बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की है।

वहीं जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत के बाद कहा कि कहा, जो लोग चुनाव हार गए हैं, उनको भी अपनी ओर से बधाई दे रहे हैं। लोकतंत्र है चुनाव में हार जीत लगी रहती है। लेकिन बांकीपुर का चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं था। ये चुनाव भाजपा-NDA सरकार और उसके नेतृत्व पर निर्णय लेने के लिए था। बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।

Trending News

मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय एवं केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय एवं केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच
Aug 03, 2026, 8:15:00 PM
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
Aug 03, 2026, 8:08:00 PM
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
Aug 03, 2026, 8:03:00 PM
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
Aug 03, 2026, 7:55:00 PM
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
Aug 03, 2026, 7:47:00 PM
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026, 7:40:00 PM
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
Aug 03, 2026, 7:32:00 PM
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Aug 03, 2026, 7:21:00 PM
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय  के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
Aug 03, 2026, 7:18:00 PM
प्रशांत किशोर की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी
प्रशांत किशोर की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी
Aug 03, 2026, 7:09:00 PM