सीवान दुर्गा मंदिर से सोने की हार चोरी का 4 घंटे के भीतर खुलासा, पुलिस ने एक महिला समेत दो को किया गिरफ्तार

सीवान के कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में माता की प्रतिमा से सोने के हार चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीवान पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए दोनों सोने के हार भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर दी है। 

पुलिस के अनुसार 28 जून को नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की प्रतिमा से दो सोने के हार चोरी कर लिए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर एक महिला और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों सोने के हार भी बरामद कर लिए गए हैं। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पुरुष आरोपी की पहचान विकास कुमार, पिता वीरेंद्र यादव, निवासी लखरांव, थाना मुफस्सिल, जिला सिवान के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार महिला का भी आपराधिक इतिहास होने की बात पुलिस ने बताई है।

विकास कुमार के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पूरे मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।फिलहाल, सिवान पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मंदिर में हुई लाखों रुपये के आभूषण की चोरी का जल्द खुलासा हो गया है। 

सिवान, संवादाता-नागेंद्र कुमार 

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित

Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश

Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त

Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास

Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम

Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज

Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट

Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल

Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल

Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम

Sep 15, 2026, 6:57:00 PM