राजद को लगा बडा झटका, बीजेपी में शामिल हुई ये बडी नेता

राजद को लगा बडा झटका, बीजेपी में शामिल हुई ये बडी नेता

राज्य में सत्तारूढ बीजेपी ने राजद को बडा झटका दिया है। राजद नेत्री लीलावती गिरी बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गयी। लीलावती गिरी का बीजेपी में शामिल होना राजद और विशेष रूप से सीवान की राजनीति में राजद के लिए बडा झटका माना जा रहा है। गिरी ने राजधानी स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी का दामन थामा। इस मौके पर उनके साथ बडी संख्या में अन्य नेताओं ने भी बीजेपी का दामन थामा।

बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य मिलन समारोह में सारण और सिवान की राजनीति से जुड़े कई प्रभावशाली चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व राजद नेत्री लीलावती गिरी, लोजपा (पारस) गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, छात्र लोजपा (पारस) गुट के राहुल यादव सहित सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामकर पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की। समारोह में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने सभी नवागंतुकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

‎‎इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा आज देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय गौरव के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। यही कारण है कि समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर राजनीतिक पृष्ठभूमि से लोग भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं। ‎मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिवान और सारण की धरती ऐतिहासिक, वैचारिक और राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रही है। यह जननायक डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसी महान विभूतियों की कर्मभूमि रही है। ऐसे क्षेत्र से बड़ी संख्या में नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता अब विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के लिए जो काम किए हैं, उसी पर विश्वास जताते हुए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

‎‎पूर्व मंत्री मंगल पांडेय  ने कहा कि सारण और सिवान में भाजपा का यह विस्तार केवल संगठनात्मक मजबूती नहीं, बल्कि जनता के बदलते विश्वास का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में भाजपा और अधिक मजबूती से उभरेगी तथा विपक्ष के पास जनता के बीच कहने-सुनने के लिए बहुत कम बचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों का सम्मान और योगदान संगठन में पूरी गंभीरता से सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने किया। समारोह में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह व्यास, सिवान जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी प्रभात मालाकार, कार्यालय मंत्री विनय केसरी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

‎‎भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, छात्र नेता राहुल यादव, पूर्व प्रमुख कृष्णा पांडेय (सिवान सदर), पूर्व प्रमुख बिनोद सिंह (रघुनाथपुर), चिकित्सक डॉ. धीरन कुमार, चिकित्सक डॉ. अनिता, मुखिया मिंटू तिवारी (पपऊर, पचरुखी), मुखिया संतोष यादव (बरहन गोपाल, सिवान सदर), मुखिया उपेंद्र यादव (बाघड़ा, सिवान सदर), राजद वरिष्ठ नेता रंजीत यादव, पूर्व मुखिया मुन्नापाल (पकड़ी पंचायत, बड़हरिया), इंद्रपाल मेहता (बिंदुसार), राजद नेता बलिस्टर कुशवाहा (गुठनी), युवा राजद नेता मूर्ति पासवान (महादेवा), समाजसेवी रश्मि कुमारी तथा समाजसेवी रोमी कुमारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न दलों के नेता शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि इन सभी साथियों के पार्टी में आने से सारण और सिवान में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी राजनीतिक लड़ाई में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।

Trending News

यौन हिंसा को अंजाम देने वालों को मिले फांसी, ऐसा करने वाले नेता अधिकारियों का भी हो एनकाउंटर : पप्पू यादव
यौन हिंसा को अंजाम देने वालों को मिले फांसी, ऐसा करने वाले नेता अधिकारियों का भी हो एनकाउंटर : पप्पू यादव
Sep 23, 2026, 2:37:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
Sep 23, 2026, 2:35:00 PM
बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
Sep 23, 2026, 2:11:00 PM
कश लगाना है तो आपको करनी होगी जेब ढीली, 'GF' हुई महंगी
कश लगाना है तो आपको करनी होगी जेब ढीली, 'GF' हुई महंगी
Sep 23, 2026, 2:02:00 PM
हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद
हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद
Sep 23, 2026, 1:45:00 PM
मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA
मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA
Sep 23, 2026, 1:41:00 PM
'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़
'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़
Sep 23, 2026, 1:10:00 PM
Asian Games-2026 : 11वें स्थान पर फिसला भारत, चानू ने जीता सिल्वर मेडल
Asian Games-2026 : 11वें स्थान पर फिसला भारत, चानू ने जीता सिल्वर मेडल
Sep 23, 2026, 12:58:00 PM
सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
Sep 23, 2026, 12:11:00 PM
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
Sep 23, 2026, 12:00:00 PM