पत्थर की आड़ में शराब, स्कूल के बगल में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री

पत्थर की आड़ में शराब, स्कूल के बगल में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री

राज्य में दारूबंदी है। पुलिस अपनी कार्यवाई भी करती रहती है। इसी क्रम में सिवान जिले से अहम खबर है। यहां पुलिस ने सैकडों लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड किया है। इसे एक स्कूल के पास संचालित किया जा रहा था। पुलिस के इस कदम से शराब के धंधेबाजों में हडकंप मचा हुआ है।

मिली खबर के अनुसार जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा हाई स्कूल स्थित काली स्थान के समीप गिट्टी के ढेर में छिपाकर रखी गई करीब सैकड़ों लीटर अधिनिर्मित देसी शराब की मिनी फैक्ट्री का महाराजगंज पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक ललन सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान गिट्टी के ढेर के भीतर बनाए गए गड्ढे में छिपाकर रखे गए अधिनिर्मित देसी शराब से भरे कई डिब्बे बरामद किए गए। बरामद शराब की मात्रा करीब सैकड़ों लीटर बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बरामद शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि शराब किसने छिपाकर रखी थी और इसके पीछे कौन-कौन शराब कारोबारी शामिल है?

पुलिस उपनिरीक्षक ललन सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच खलबली मच गई है।

सीवान से नागेंद्र की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM