Breaking : मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है।

जमुई : बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। खबर है कि पुलिस ने उसे दौड़ाकर गोली मारी है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी हरे राम के पैर टूटने की सूचना है। बिहार के जमुई में 10वीं की नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी मामले में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इस
मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया है
आपको बता दें कि मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया है। मामले में दो फरार आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि की है। बता दें कि डीएम, एसडीओ और एसडीपीओ समेत कई पदाधिकारी अस्प्ताल पहुंचे हैं।
नंदन वहीं आरोपी है जिसने वारदात को अंजाम देने के वक्त अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था
आपको बता दें कि नंदन यादव वहीं आरोपी है जिसने वारदात को अंजाम देने के वक्त अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था। तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, एक का अब एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में सात-आठ आरोपी हैं, उनकी तलाश की जा रही है। मतलब चार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
छेड़छाड़ के आरोपी का हाफ एनकाउंटर
पुलिस नंदन यादव को घटना वाली जगह लेकर पहुंची थी, इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी। सूत्रों के मुताबिक, हरिराम नाम के अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Video वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस
इस शर्मनाक वारदात के बाद लगातार सवाल उठ रहे थे। वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुंत एक्शन में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब मुख्य आरोपी नंदन यादव एनकाउंटर में घायल हुआ है। वीडियो में वह चेहरे पर गमछा बांधे नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया था। स्थानीय पुलिस और प्रशासन से मामले में जवाब मांगा जा रहा था। अब मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
जमुई से हेमंत कुमार की रिपोर्ट










