गांधी जयंती के मौके पर जिला प्रशासन ने दिया स्वच्छता का संदेश, DM ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना
सिवान में गांधी जयंती के मौके पर जिला प्रशासन ने स्वच्छता का संदेश दिया है। शहर के मालवीय चौक से जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिले के अलग-अलग इलाकों में रवाना किया।

सिवान : सिवान में गांधी जयंती के मौके पर जिला प्रशासन ने स्वच्छता का संदेश दिया है। शहर के मालवीय चौक से जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिले के अलग-अलग इलाकों में रवाना किया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने मालवीय चौक पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से कचरे और गंदगी को हटाया गया, तो सफाईकर्मियों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।
डीएम ने कहा- प्रशासन की कोशिश है कि स्वच्छता अभियान को सिर्फ किसी एक दिन तक सीमित न रखा जाए
गांधी जयंती के मौके पर आयोजित यह अभियान सिर्फ साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने का भी संदेश दिया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छता में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि स्वच्छता अभियान को सिर्फ किसी एक दिन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे लोगों की रोजमर्रा की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाया जाए। शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट










