नाले के पानी पर महासंग्राम! खेतों में गंदगी, किसानों में आक्रोश, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

सीवान से किसानों की गम्भीर और जटिल समस्या की खबर सामने आ रही है। महाराजगंज के बंगरा गांव में किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। खेतों में लहलहाती फसल की जगह नगर पंचायत के नाले का गंदा पानी पहुंच रहा है।

नाले के पानी पर महासंग्राम! खेतों में गंदगी, किसानों में आक्रोश, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

सीवान से किसानों की गम्भीर और जटिल समस्या  की खबर सामने आ रही है। महाराजगंज के बंगरा गांव में किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। खेतों में लहलहाती फसल की जगह नगर पंचायत के नाले का गंदा पानी पहुंच रहा है। किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है और ग्रामीणों के सामने खेती के साथ-साथ स्वास्थ्य का संकट भी खड़ा हो गया है. सुबह-सुबह ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई।

आखिर कब तक गंदे नाले का पानी बर्बाद करता रहेगा किसानों की मेहनत?

दरअसल, पूरा मामला महाराजगंज नगर पंचायत से सटे ऐतिहासिक बंगरा गांव का है। यह वही गांव है, जिसकी पहचान स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है। लेकिन आज इसी गांव के किसान अपनी जमीन, फसल और परिवार के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। किसानों और ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि महाराजगंज नगर पंचायत के नाले का गंदा पानी सीधे बंगरा गांव के चौर और किसानों के खेतों में पहुंच रहा है। इसका खामियाजा हर साल किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान अपनी जमा-पूंजी बीज, खाद और खेती में लगा देते हैं। दिन-रात खेतों में पसीना बहाते हैं, लेकिन जब फसल तैयार होने का वक्त आता है तो नाले का गंदा पानी उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर देता है। किसानों का सवाल है कि जब खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, तब फसल बर्बाद होने पर आखिर उनके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा? क्या किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका की कोई कीमत नहीं है?

सिर्फ फसल नहीं, ग्रामीणों की सेहत पर भी मंडरा रहा खतरा!

ग्रामीणों ने बताया कि खेतों और आसपास गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध और गंदगी की समस्या पैदा हो रही है। लोगों को आशंका है कि इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 शिकायतें हुईं, लेकिन समाधान का इंतजार बरकरार!

ग्रामीणों का दावा है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इसी कथित प्रशासनिक उदासीनता से परेशान होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया और जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

 ग्रामीणों की दो टूक मांग

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नगर पंचायत के नाले के पानी की निकासी के लिए तत्काल स्थायी व्यवस्था की जाए। खेतों में गंदा पानी जाने से रोका जाए और प्रभावित किसानों की फसल के नुकसान का आकलन कर उचित कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन बंगरा के किसानों की इस पीड़ा को गंभीरता से लेगा? क्या नगर पंचायत की ओर से नाले के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की जाएगी? या फिर बंगरा के किसानों को अपनी ही जमीन पर हर साल इसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा? फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि किसानों की इस आवाज पर जिम्मेदार अधिकारियों की नींद कब टूटती है।

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM