क्लास रूम में छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, स्कूल पहुंची पुलिस

सीवान के एक निजी स्कूल के क्लास रूम में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्रों द्वारा एक छात्र को क्लास रूम में पीटते हुए देखा जा रहा है।

क्लास रूम में छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, स्कूल पहुंची पुलिस

सीवान के एक निजी स्कूल के क्लास रूम में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्रों द्वारा एक छात्र को क्लास रूम में पीटते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में जिस तरह एक छात्र को कई छात्र घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं, उसने स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

क्लास रूम, जहां बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए, वही अगर मारपीट का मैदान बन जाए तो जिम्मेदारी आखिर किसकी है। वायरल वीडियो लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर-किशनपुरा स्थित मदर डिवाइन स्कूल का है। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में मदारपुर और लखनौरा गांव के कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि लखनौरा के छात्रों ने मदारपुर के एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। 

मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए लकड़ी नवीगंज थाना अध्यक्ष सविता कुमारी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस वायरल वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, आखिर क्लास रूम के अंदर कई छात्र एक बच्चे को बेरहमी से पीटते रहे और स्कूल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी?क्या क्लास रूम में शिक्षक या कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था? और अगर मौजूद था, तो आखिर इतनी बेरहमी से हो रही मारपीट को रोका क्यों नहीं गया?  

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
Aug 21, 2026, 3:39:00 PM
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ  Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
Aug 21, 2026, 3:31:00 PM
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
Aug 21, 2026, 3:16:00 PM
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
Aug 21, 2026, 3:08:00 PM
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
Aug 21, 2026, 3:04:00 PM
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
Aug 21, 2026, 2:55:00 PM
बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन
बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन
Aug 21, 2026, 2:53:00 PM
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसदीय उप-समिति ने CM हेमंत सोरेन से मुलाक़ात
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसदीय उप-समिति ने CM हेमंत सोरेन से मुलाक़ात
Aug 21, 2026, 2:51:00 PM
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का मजदूर सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते की उठी मांग
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का मजदूर सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते की उठी मांग
Aug 21, 2026, 2:43:00 PM
RTE लॉटरी ने खोले शिक्षा के दरवाजे, 89 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूल में दाखिला
RTE लॉटरी ने खोले शिक्षा के दरवाजे, 89 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूल में दाखिला
Aug 21, 2026, 2:39:00 PM