बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पूरे प्रदेश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुलाई गयी एकदिवसीय बंद को लेकर सीवान जिले में हाई अलर्ट है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 25, 2026, 12:49:00 PM

पूरे प्रदेश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुलाई गयी एकदिवसीय बंद को लेकर सीवान जिले में हाई अलर्ट है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीवान की सड़कों और गांधी मैदान में प्रदर्शनकारी जुटने लगे है। प्रदर्शनकारियों ने जेपी चौक पर बैरियर को लगाकर सड़क को जाम कर दिया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। 

प्रदेश स्तर पर आह्वान किए गए बंद में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पुरन कुमार झा पूरी व्यवस्था की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस की गश्ती टीम लगातार इलाके में भ्रमण कर रही है ताकि बिहार बंद के दौरान जिले में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम रहे।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
Jul 25, 2026, 1:19:00 PM
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jul 25, 2026, 12:49:00 PM
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
कानून-व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, डोरंडा SHO पर गिरी गाज
Jul 25, 2026, 12:42:00 PM