एआई का ऐसा इस्तेमाल! प्रेमिका के भाई की बेरहमी से की हत्या, अब हुआ खुलासा

राज्य के सिवान जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर है। यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले एक युवक ने एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी प्रेमिका के भाई को मौत की नींद सुला दिया।

एआई का ऐसा इस्तेमाल! प्रेमिका के भाई की बेरहमी से की हत्या, अब हुआ खुलासा

राज्य के सिवान जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर है। यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले एक युवक ने एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी प्रेमिका के भाई को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी ने इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए एआइ की मदद ली। हालांकि वह पुलिस की नजरों से बच नहीं पाया और उसकी एक चूक सारी तैयारी पर भारी पड़ गयी। 

दरअसल जिले के लकडी नबीगंज थाना क्षेत्र में चंद रोज पहले ही एक यवक कमरे आलम की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। कमरे आलम का शव उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर संदिग्ध हालत में बरामद किया गया था। अब इसी मामले में सिवान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल विदेश में काम करने वाला कमरे आलम चंद रोज पहले ही अपने घर लौटा था लेकिन संदिग्ध हालत में उसका शव बरामद किया गया। वह परिवार का एकलौता था।  

इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी पूरन कुमार झा ने जानकारी दी कि इस पूरी घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी विरोध है। घटना के बाद पुलिस की गश्ती टीम इलाके में लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध परिस्थिति में भागने लगे। पुलिस को शक हुआ तो दोनों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर मुख्य आरोपी शाहनवाज आलम के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

जब मोबाइल फोन की जांच की गयी तो इसमें हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण ऑडियो और वीडियो मिले, जिसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही मिलकर कमरे आलम की हत्या की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के घर के रहने वाली एक युवती से मुख्य आरोपी शाहनवाज आलम का प्रेम संबंध था। 

मृतक कमरे आलम इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे, जिससे आरोपी काफी नाराज था। पुलिस के अनुसार इसी विरोध के चलते शाहनवाज आलम ने अपने सगे भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने  योजनाबद्ध तरीके से कमरे आलम को रास्ते से हटाने का फैसला किया और फिर घटना को अंजाम दिया। 

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पक्ष यह रहा कि घटना को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि एआई की मदद ली। इस दौरान मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर एआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर हत्या से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहनवाज आलम और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का दावा है कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बता दें कि इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया था। घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे थे, लेकिन पुलिस के त्वरित खुलासे ने मामले की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है।

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM