सासाराम: भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, सिविल सर्जन ऑफिस में घुसी निगरानी, घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सासाराम के सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई हुई है।

सासाराम: भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, सिविल सर्जन ऑफिस में घुसी निगरानी, घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सासाराम के सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई हुई है। निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार  को सासाराम सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में छापेमारी की। निगरानी विभाग ने एक कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  

दरअसल निगरानी विभाग ने सासाराम के सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में कर्मचारी सतीश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।   गुप्त सूचना के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।   बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने 20,000 रुपए नगद लेते सतीश कुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद कर्मचारी को निगरानी की टीम अपने साथ ले गई है। निगरानी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

छापेमारी की खबर मिलते ही सिविल सर्जन कार्यालय और सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  कई कर्मी और लोग अचानक हुई कार्रवाई से हैरान रह गए। निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। 

बता दें कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिन सहरसा जिले के महिषी अंचल में विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी और उसके निजी सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वहीं उसके कथित बिचौलिया फूलचंद साह को भी निगरानी की टीम ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। महिषी अंचल में विशेष निगरानी इकाई ने राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी फूलचंद साह को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दोनों जमीन की रसीद काटने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।


Trending News

तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
Sep 05, 2026, 2:07:00 PM
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
Sep 05, 2026, 1:47:00 PM
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
Sep 05, 2026, 1:39:00 PM
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 1:19:00 PM
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM