निगरानी टीम ने घूसखोर CO को रंगेहाथ ₹3 लाख लेते पकड़ा, अपने ही विभाग के कर्मचारी से रिश्वत ले रहे थे सीओ साहब

बिहार के सासाराम में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी (CO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 निगरानी टीम ने घूसखोर CO को रंगेहाथ ₹3 लाख लेते पकड़ा, अपने ही विभाग के कर्मचारी से रिश्वत ले रहे थे सीओ साहब

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सासाराम में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई  की है। निगरानी विभाग ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी (CO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर के मोरसाराय इलाके में स्थित किराए के आवास पर की गई। सीओ अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी से रिश्वत ले रहा था।

निगरानी टीम ने CO आकाश कुमार रौनियार को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया है। यह रकम कथित तौर पर एक राजस्व कार्य के बदले मांगी गई थी। टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि रोहतास के सासाराम में तैनात सीओ आकाश कुमार रौनियार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। सासाराम अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने सीओ के खिलाफ निगरानी में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। केस दर्ज करने के बाद निगरानी ने मामले की जांच शुरू की। 

जांच में सीओ पर लगे आरोप सही पाए गए। जिसके बाद निगरानी के धावा दल का गठन किया गया और  निगरानी टीम ने ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। निगरानी की टीम सासाराम पहुंची और आरोपी सीओ को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बिछाया। मोड़ सराय स्थित अपने आवास पर सीओ आकाश कुमार रौनियार अपने ही विभाग के राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार से रिश्वत के पैसे ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया।

बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम CO अपने निजी सहायक सोनू कुमार के माध्यम से ले रहे थे। निगरानी टीम ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है। इससे पहले भी इसी अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई हो चुकी है। करीब एक साल पहले एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था।

बता दें कि शुक्रवार को ही निगरानी विभाग की टीम ने सासाराम के सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार  को सासाराम सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में छापेमारी की। निगरानी विभाग ने एक कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने 20,000 रुपए नगद लेते सतीश कुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया।


Trending News

केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
Sep 05, 2026, 2:07:00 PM
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
Sep 05, 2026, 1:47:00 PM
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
Sep 05, 2026, 1:39:00 PM
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 1:19:00 PM
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM