बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली का कथित वीडियो वायरल, एसपी ने लिया एक्शन

रोहतास जिले से पुलिस द्वारा अवैध वसूली का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है। वायरल वीडियो की जांच करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली का कथित वीडियो वायरल, एसपी ने लिया एक्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 23, 2026, 1:00:00 PM

सासाराम। रोहतास जिले से पुलिस द्वारा अवैध वसूली का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं, लेकिन दावा है कि वायरल वीडियो सासाराम स्थित पायलट बाबा धाम के समीप का है।

बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली 

दरअसल उक्त विडियो सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड की बताई जाती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बालू ले जा रहा ट्रैक्टर चालक सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर सासाराम नगर थाने की गश्ती वाहन के समीप आता है और गाड़ी के अंदर हाथ डालने के बाद वापस लौट जाता है। इस वीडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि उक्त चालक पुलिस को पैसे देने के बाद अपनी गाड़ी लेकर शहर में प्रवेश कर जाता है।

वायरल वीडियो की एसपी ने की पुष्टि 

वहीं रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और वायरल वीडियो की जांच करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोहतास पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर अवैध कृत्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि नो-पार्किंग क्षेत्र होने के बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में बालू लदे भारी वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने नो एंट्री के नियमों का सख्ती से पालन कराने, वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

एनएचएआइ के अध्यक्ष से मिले सांसद बीडी राम, सड़क निर्माण संबंधी मांग को रखा सामने
एनएचएआइ के अध्यक्ष से मिले सांसद बीडी राम, सड़क निर्माण संबंधी मांग को रखा सामने
Jul 23, 2026, 1:55:00 PM
 'बिहार बन रहा तेज गेंदबाजों की नर्सरी' दो खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन
'बिहार बन रहा तेज गेंदबाजों की नर्सरी' दो खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन
Jul 23, 2026, 1:43:00 PM
BREAKING : हरमू रोड बना रणक्षेत्र, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प
BREAKING : हरमू रोड बना रणक्षेत्र, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प
Jul 23, 2026, 1:19:00 PM
वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत, मां की मौत के बाद तीन बच्चों के सर से उठा पिता का भी साया
वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत, मां की मौत के बाद तीन बच्चों के सर से उठा पिता का भी साया
Jul 23, 2026, 1:12:00 PM
बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली का कथित वीडियो वायरल, एसपी ने लिया एक्शन
बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली का कथित वीडियो वायरल, एसपी ने लिया एक्शन
Jul 23, 2026, 1:00:00 PM
नीट पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ धरना
नीट पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ धरना
Jul 23, 2026, 12:48:00 PM
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अहम सुनवाई, CM हेमंत ने कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत हाजिरी से छूट
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अहम सुनवाई, CM हेमंत ने कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत हाजिरी से छूट
Jul 23, 2026, 12:43:00 PM
हनीमून पर पति को मारने की आरोपी सोनम को बडा झटका, रद्द हुई जमानत
हनीमून पर पति को मारने की आरोपी सोनम को बडा झटका, रद्द हुई जमानत
Jul 23, 2026, 12:39:00 PM
 विधानसभा में बवाल, विधायकों के बीच धक्का-मुक्की, मार्शल ने संभाला मोर्चा, कार्यवाही स्थगित
विधानसभा में बवाल, विधायकों के बीच धक्का-मुक्की, मार्शल ने संभाला मोर्चा, कार्यवाही स्थगित
Jul 23, 2026, 12:37:00 PM
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का बयान, कहा-'लाठियों से करेंगे स्वागत'
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का बयान, कहा-'लाठियों से करेंगे स्वागत'
Jul 23, 2026, 12:29:00 PM