मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अहम सुनवाई, CM हेमंत ने कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत हाजिरी से छूट

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अहम सुनवाई, CM हेमंत ने कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत हाजिरी से छूट

रांची से जुड़े 8.86 एकड़ भूमि कथित फर्जीवाड़ा और उससे संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई प्रस्तावित है। इस सुनवाई से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अदालत में नया वकालतनामा दाखिल करते हुए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट देने का अनुरोध किया गया है। ऐसे में आज उनकी अदालत में मौजूदगी नहीं रहेगी, जबकि मामले के अन्य आरोपियों के कोर्ट में पेश होने की संभावना है।

इस प्रकरण में विशेष अदालत ने पहले सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। बुधवार की सुनवाई को मामले की प्रक्रिया के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि अदालत के समक्ष आगे की न्यायिक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि इसी कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने लगभग पांच महीने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बिताए। बाद में 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के पश्चात उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था।

अब इस मामले की सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जबकि अदालत में मुख्यमंत्री की ओर से दायर व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट संबंधी आवेदन भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending News

302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
Oct 17, 2026, 5:25:00 PM