'बिहार बन रहा तेज गेंदबाजों की नर्सरी' दो खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को गर्व है कि उसके दो उभरते तेज गेंदबाज, वासुदेव प्रसाद और रिंकल तिवारी, प्रतिष्ठित MRF पेस फाउंडेशन द्वारा ऑस्ट्रेलिया में आयोजित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित किए गए हैं।

 'बिहार बन रहा तेज गेंदबाजों की नर्सरी' दो खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को गर्व है कि उसके दो उभरते तेज गेंदबाज, वासुदेव प्रसाद और रिंकल तिवारी, प्रतिष्ठित MRF पेस फाउंडेशन द्वारा ऑस्ट्रेलिया में आयोजित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित किए गए हैं। यह चयन अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कड़े ट्रायल के आधार पर किया गया, जिसमें केवल उन खिलाड़ियों को चुना जाता है जो तेज गति के साथ सटीक लाइन और लेंथ बनाए रखते हुए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

इस वर्ष पूरे भारत से इस विशेष अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मात्र दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है और दोनों ही बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से हैं। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि बिहार अब तेज गेंदबाजों की एक मजबूत नर्सरी के रूप में उभर रहा है।

मुजफ्फरपुर के निवासी वासुदेव प्रसाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हुए बिहार का प्रतिनिधित्व अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर कर चुके हैं और BCCI घरेलू मैचों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। वहीं गोपालगंज के निवासी रिंकल तिवारी अंडर-19 स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उन्हें भविष्य के तेज गेंदबाज के रूप में तैयार किया जा रहा है। BCA के पूर्व अध्यक्ष श्री रकेश तिवारी के कार्यकाल में आयोजित "खेलेगा बिहार, तो बढ़ेगा बिहार" के तहत 'गेन्दबाजों की खोज' में भी रिंकल का चयन किया गया था। वहीं आगे चलकर इनका चयन BCCI द्वारा NCA एवं जोनल मुकाबलों के लिए भी किया गया है। 

MRF पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच चलने वाले विशेष एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चयनित खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाता है, जहाँ वे विश्वस्तरीय गेंदबाजों और कोचिंग स्टाफ के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। वर्तमान में वासुदेव प्रसाद ऑस्ट्रेलिया में इस उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,“यह बिहार क्रिकेट के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। वासुदेव प्रसाद और रिंकल तिवारी का इतने प्रतिष्ठित मंच पर चयन यह दर्शाता है कि बिहार में क्रिकेट का स्तर लगातार ऊँचा हो रहा है और बिहार अब तेज गेंदबाजों की नर्सरी बन रहा है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और हमारे खिलाड़ियों को मिल रहे बेहतर अवसरों का परिणाम है। हम ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने आगे कहा-बिहार के खिलाड़ियों की लगातार प्रगति और वैभव सूर्यवंशी जैसी उपलब्धियाँ यह स्पष्ट संकेत देती हैं कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारे सामूहिक प्रयास और विज़न के तहत हम राज्य की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए कार्य कर रहे हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री ज़िआउल अरफीन ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा,“वासुदेव प्रसाद और रिंकल तिवारी की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उनका चयन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें विश्वास है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि IPL में खेल रहे साकिब हुसैन और मोहम्मद इज़हार भी MRF कार्यक्रम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा बिहार के रहने वाले मुकेश कुमार और आकाशदीप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और IPL में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

इस उपलब्धि के साथ दोनों खिलाड़ी अब अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों के पदचिन्हों पर चलते हुए भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन वासुदेव प्रसाद और रिंकल तिवारी तथा उनके परिवारों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM