एनएचएआइ के अध्यक्ष से मिले सांसद बीडी राम, सड़क निर्माण संबंधी मांग को रखा सामने

झारखंड के पलामू से सांसद बीडी राम ने गुरूवार को नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने जिले में बन रही कई सडकों पर आमजन को होने वाली दिक्कतों को रखा।

एनएचएआइ के अध्यक्ष से मिले सांसद बीडी राम, सड़क निर्माण संबंधी मांग को रखा सामने

झारखंड के पलामू से सांसद बीडी राम ने गुरूवार को नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत डालटनगंज फोरलेन बाईपास सड़क का निर्माण किया गया है, उक्त फोरलेन बाईपास सड़क ने पोखराहा के समीप डालटनगंज-पांकी पथ निर्माण विभाग की मुख्य सड़क एवं जोड़ के समीप बैरिया-पाटन पथ निर्माण विभाग की मुख्य सड़क को क्रॉस किया है। इन दोनों अत्यंत महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पर व्हीकल अंडर पास/फ्लाईओवर का निर्माण कराने का अनुरोध किया। 

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रांची-वाराणसी फोरलेन कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग-39 का निर्माण कराया जा रहा है। पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत इस परियोजना के सेक्शन-3 (भोगू से शंखा) में डालटनगंज फोरलेन बाईपास सड़क का निर्माण किया गया है। उक्त फोरलेन बाईपास सड़क ने पोखराहा के समीप डालटनगंज-पांकी पथ निर्माण विभाग की मुख्य सड़क एवं जोड़ के समीप बैरिया-पाटन पथ निर्माण विभाग की मुख्य सड़क को क्रॉस किया है। परंतु इन दोनों अत्यंत महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पर व्हीकल अंडर पास /फ्लाईओवर का निर्माण नहीं किया गया है। परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं। कई लोगों की असामयिक मृत्यु हो चुकी है। इसी सेक्शन में जोरकट के पास टोल टैक्स को भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिसके कारण स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है तथा व्हीकल अंडर पास/फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

सांसद राम ने कहा कि मेरे लगातार प्रयासों के फलस्वरूप एनएचएआइ की एक तकनीकी टीम ने स्थल निरीक्षण किया था। निरीक्षण के उपरांत टीम ने स्पष्ट रूप से यह सहमति व्यक्त किया है कि पोखराहा एवं जोड़ दोनों स्थानों पर व्हीकल अंडर पास /फ्लाईओवर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस सहमति को लगभग चार माह बीत चुके हैं, किंतु आज तक अंडर पास निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है और न ही निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है।इस बीच फोरलेन बाईपास पर यातायात प्रारंभ कर दिया गया, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और अधिक बढ़ गया है तथा जनहानि निरंतर हो रही है। 

उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अध्यक्ष ने झारखंड के एनएचएआइ के क्षेत्रीय पदाधिकारी संतोष कुमार को फोन कर अविलंब दोनों स्थानों पर अंडर पास/फ्लाईओवर निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया साथ बहुत जल्द स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारंभ करने का भी आश्वासन दिया। वहीं सांसद ने कहा कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डालटनगंज फोरलेन बाईपास के पोखराहा एवं जोड़ में एनएचएआइ फोरलेन बाईपास सड़क पर व्हीकल अंडर पास के निर्माण की अविलंब स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाय, ताकि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और क्षेत्र की जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद 288 घाट बंद, सड़क परियोजनाएं अधर में, मुख्यमंत्री जवाब दें: बाबूलाल मरांडी
Oct 17, 2026, 7:19:00 PM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, की पूजा अर्चना
Oct 17, 2026, 7:06:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Oct 17, 2026, 7:01:00 PM
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
आप भी खाते हैं मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और डोमिनोज़ पिज्जा, हो जाए सावधान
Oct 17, 2026, 6:53:00 PM
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
आज खुलेगा मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 17, 2026, 6:46:00 PM
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
मोतिहारी में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी चादरों का मामला, दो फेरीवाले हिरासत में
Oct 17, 2026, 6:31:00 PM
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
Oct 17, 2026, 5:25:00 PM