BREAKING : हरमू रोड बना रणक्षेत्र, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

BREAKING : हरमू रोड बना रणक्षेत्र, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के लिए निकला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बुधवार को राजधानी रांची के हरमू रोड पर उग्र हो गया। भाजपा कार्यालय के बाहर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के हजारों कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए प्रशासन ने पहले से बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स टूट गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से एक-दूसरे पर अंडे, टमाटर और पानी की बोतलें फेंकी गईं। इसके बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया तथा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। बढ़ते तनाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

स्थिति को काबू में लाने के लिए मौके पर तैनात पुलिस बल ने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग की नौबत आ गई और पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने में जुटी रही। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM