पुलिस बस और ट्रक की भीषण टक्कर, तेरह पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

पुलिस बस और ट्रक की भीषण टक्कर, तेरह पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर

रोहतास जिले से बडी खबर है। यहां आरा सासाराम पथ पर मंगलवार की दोपहर एक पुलिस बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तेरह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना संझौली थाना क्षेत्र के सिकठी गांव के समीप की है। 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बिहार पुलिस की एक कंपनी बेगूसराय से डेहरी मुख्यालय जा रही थी, तभी सिकठी गांव के समीप पीछे से आ रहे एक एसएफसी के चावल लदे ट्रक ने पुलिस बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई जवान घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सभी घायलों को नोखा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हादसे में बस में सवार तीन पुरुष एवं दस महिला पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिसमें शंकर हांसदा, उमेश पासवान, सविता कुमारी, सुजाता देवी, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, लाडली कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, फुला कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सलोनी कुमारी, रिंकू कुमारी एवं कृष्ण मुरारी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते हीं नोखा प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली, सीओ मधुसूदन चौरसिया, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह तथा बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय प्रताप ने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं और उनका समुचित इलाज चल रहा है। जबकि एक महिला पुलिसकर्मी नंदनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM