भोजपुरी नहीं धार्मिक गाना बजाने को कहा, कर दी हत्या, गांव में बना तनाव

भोजपुरी नहीं धार्मिक गाना बजाने को कहा, कर दी हत्या, गांव में बना तनाव

राज्य के समस्तीपुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर है। यहां भोजपुरी गाना बजाने पर पैदा हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद कुछ इस कदर बढा कि एक युवक की जान चली गयी। मृतक कुछ दिन पहले ही राजस्थान से लौटा था। घटना हलई थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पुलिस पूरी मामले की पडताल में लगी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव की हालत है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में भोजपुरी गाना बजाने से मना करने पर शुरू हुए विवाद के बाद घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक का नाम विजय कुमार बताया जा रहा है। विजय, गोपाल पंडित का पुत्र था। विजय रोजगार के सिलसिले में राजस्थान रहता था और करीब तीन साल के बाद कुछ दिन पहले अपने गांव आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही सागर राय के पुत्र सनी कुमार की शादी थी। शादी की रस्म के दौरान सनी, डीजे साउंड के साथ पूजा के लिए काली मंदिर के पास पहुंचा हुआ था। इस दौरान भोजपुरी गाना बज रहा था और लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। मृतक का घर काली मंदिर के पास ही स्थित है। गाना बजने के दौरान ही विजय ने डांस करने वालों से भोजपुरी गाना के बदले धार्मिक गीत बजाने की बात कही। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। 

प्राप्त खबर के अनुसार सनी और सागर राय के साथ पवन और कुछ अन्य लोग विजय के घर में घुस गये और उन्होंने विजय की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर के पुलिस का कहना है कि युवक की मौत संदिग्ध हालत में हुई है। वहीं परिजनों ने मृतक के ऊपर गला घोंटने का भी आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार की तरफ से अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले को दर्ज करके लिए कार्रवाई करेगी। 

Trending News

पटना में धू-धूकर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू-धूकर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM